Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर: मिली करोड़ों की सौगात, मामा से स्कूटी की चाबी पाकर खुश हुईं छात्राएं

- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पाचौर में 21 करोड़ एवं निमोटा में 6 करोड़ 30 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के ग्राम पाचौर एवं निमोेटा में आयोजित जनसंवाद एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में 27 करोड़ रूपए से अधिक की सौगात दी। इस दौरान 21 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत की 9 सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप हितलाभ का वितरण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि मैं परिवार की अवधारणा को चरितार्थ कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा। मुख्यमंत्री भाई के रहते किसी भी बहन को किसी भी प्रकार से परेशान नही होने दूंगा। बहनों का जीवन सदा खुशियों से भरा रहे, यही मेरे जीवन का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की बहनों को 450 रूपए में गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीब, किसानों, महिलाओं के साथ ही बच्चों की शिक्षा के उन्मुखीकरण के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। पूर्व सरकार में बंद की गई सभी योजनाओं को फिर से शुरू किया गया है। कार्यक्रम को सांसद रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता गुरू प्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बारेला, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

स्कूटी की चाबी पाकर कर प्रसन्न हुई छात्राएं-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के ग्राम पाचौर में आयोजित जन संवाद एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूटी की चाबी प्रदान की। अपने मुख्यमंत्री मामा के हाथों से स्कूटी की चाबी पाकर सभी छात्र-छात्राएं अत्यधिक प्रसन्न नजर आए। मुख्यमंत्री ने पाचौर में 21 करोड़ 33 लाख 77 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। उन्होंने 05 करोड़ 92 लाख 69 हजार की लागत से सीहोर रोड से भीमगांव मार्ग निर्माण कार्य, 03 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत से छिदगांव मोजी से भीमगांव मार्ग निर्माण, 03 करोड़ 07 लाख की लागत से तिलाडिया रोड से सरवरगंज मार्ग निर्माण के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसी प्रकार 2 करोड़ 97 लाख की लागत से टी-03 से जोगला मार्ग निर्माण, एक करोड़ 68 लाख की लागत से पाचोर से भादाकुई मार्ग, एक करोड़ 40 लाख की लागत से भीमगांव से ढाडिया मार्ग निर्माण कार्य, एक करोड़ 28 लाख की लागत से नीलकंठ से चमेटी मार्ग, एक करोड़ 10 लाख की लागत से छिदगावं काछी से रिछाड़िया जदीद मार्ग निर्माण कार्य तथा 75 लाख 56 हजार रूपए की लागत से धन्नास से बाईसाद मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

निमोटा में इन कार्यों का किया भूमि पूजन-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निमोटा में 6 करोड़ 30 लाख 31 हजार रूपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। उन्होंने 4 करोड़ 75 लाख 70 हजार रूपए की लागत से ग्राम छापरी से सुआपानी तक बनाये जाने वाले 4.50 किलोमीटर लम्बे मार्ग का भूमि पूजन किया। इसका लाभ ग्राम-छापरी एवं सुआपानी के साथ साथ आस पास के क्षेत्र के नागरिको को भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही एक करोड़ 54 लाख 61 हजार रूपए की लागत से रामानंद आश्रम, हनुमान कुटी, वासुदेव में दिवस बसेरा एवं टॉयलेट ब्लॉक (आंतरिक विद्युतीकरण सहित) के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po službi vrnem utrujen, pripravim preprosto jed iz svežih sestavin, ki nasiti in ne obteži. Takšne okusne navade je vredno podrobneje raziskati. Ne verjemite mitu o jabolku Cvrtje ali pečenje? Tokrat poskusi lažjo pot z zelenjavo, začimbami in kančkom domišljije.