Newsआष्टासीहोर

सीहोर में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, कांग्रेस ने बताया सुपर फ्लॉप, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद

आष्टा। भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा सीहोर जिले के आष्टा नगर में पहुंची। यहां पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोेमर ने नगर के अलीपुर चौराहे पर रथसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शुरू की गई लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं की जिंदगियां संवार दी है। लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया। कांग्रेस की सरकार आईं तो कमलनाथ ने कई जनहितैषी योजनाएं बंद कर दी। इसलिए ऐसे लोगों को तो सीहोर जिले में घुसने नहीं देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि लाड़ली बहना योजना ने देश की आधी आबादी का आत्मबल बढ़ाने का काम किया। इसी तरह किसानों को सम्मान निधि के रूप में केंद्र सरकार 6000 हज़ार और प्रदेश सरकार 6 हज़ार मिलाकर 12 हज़ार रुपए साल किसानों को दे रही है। इससे पहले आष्टा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में रोड-शो की शुरुआत हुई। यात्रा का पूरे रथ मार्ग पर नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रथ पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सवार रहे। इधर भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा कोे कांग्रेस ने सुपर फ्लॉप बताया है, वहीं सीहोर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर को उनके आष्टा स्थित निवास पर ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा सुपर फ्लॉप, कांग्रेस निकालेगी जनआक्रोश यात्रा –
मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व जिलाध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी सीहोर एवं पूर्व नपाध्यक्ष आष्टा कैलाश परमार ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को सुपर फ्लॉप करार दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की यात्रा पूरी तरह असफल है। अब यात्रा का जबाव देने के लिए कांग्रेस द्वारा जल्द ही जनआक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। कैलाश परमार ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र आष्टा में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह सरकारी सहयोग से निकल रही है। इसके बावजूद भी यात्रा सुपर फ्लॉप रही है। 17 वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आष्टा अंचल के साथ भारी पक्षपात करते हुऐ सिर्फ लच्छेदार भाषणों के अलावा कुछ नहीं दिया। नित नई घोषणाएं करना, पुरानी घोषणा की और ध्यान न देकर कोई न कोई नया शिगुफा छोड़ना उनकी आदत में शुमार हो गया है। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं की उपिस्थिति तथा जनता की अनुपस्थिति ने ढोल की पोल उजागर कर दी है। प्रत्यक्ष रूप से देखने से यह स्पष्ट हुआ कि कारों, वाहनों के काफिले के अलावा जनता जनार्दन ने इस यात्रा को आर्शीवाद नहीं दिया है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर को किया नजरबंद-
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीहोर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को महिला कांग्रेस द्वारा चूड़ियां भेंट करने की तैयारियां चल रही थी। इसकी भनक पुलिस को लग गई, तो पुलिस ने महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर को उनके आष्टा स्थित निवास पर ही नजरबंद कर दिया। वहां पर महिला आरक्षक सहित एसआई को भी तैनात किया गया। इसकी सूचना मिलने पर अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के निवास पर पहुंचे। जब इस बारे में गुलाब बाई ठाकुर से बात की तो उन्होंने बताया कि हम स्मृति ईरानी से मिलना चाहते थे और उनसे सवाल पूछना चाहते थे कि जब आप विपक्ष में थी, तब गैस सिलेंडर को लेकर बहुत आवाज उठाती थी, लेकिन वर्तमान में सिलेंडर के भाव काफी बड़े हुए हैं। आप अपनी सरकार के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाती। क्या आपको अब महिलाएं याद नहीं आती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Znanci pogosto svetujejo preproste diete, vendar te ne delujejo vedno enako. Zato je vredno podrobneje raziskati okusne in zdrave recepte za vsak dan. po nasvetu znancev kvas ostane Ko zjutraj odpreš hladilnik, hitro opaziš, kaj bi bilo treba porabiti. Iz tega lahko nastane preprost, okusen obrok: sezonska zelenjava, nekaj stročnic in kanček domišljije pogosto zadostujejo.