Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

आचार संहिता से पहले बुधनी को 334 करोड़ 43 लाख के निर्माण कार्यों की सौगात

- 263 करोड़ 15 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं 71 करोड़ 28 लाख से अधिक राशि के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

सीहोर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने वाली है, लेकिन आचार संहिता से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र को 334 करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने वर्चुअली तरीके से विकास एवं निर्माण कार्योें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नर्मदा की अविरल धारा की तरह ही बुधनी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। आज विकास का कोई घटक अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों का अभाव था। आज सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण सहित सभी क्षेत्रों में विकास के नए आया स्थापित किए हैं। आज समाज का हर व्यक्ति सरकार की किसी न किसी योजना से लाभान्वित हो रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का नगर परिषदों में एलईडी लगाकर सीधा प्रसारण दिखाया गया।

विकास कार्योें केे लिए धन की कोई कमी नहीं-
मुख्यमंत्री नेे बुधनी विधानसभा में 264 करोड़ 43 लाख के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया और 71 करोड़ 28 लख रुपए के विभिन्न कामों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बुधनी में 700 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज तथा सलकनपुर में 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले देवीलोक के निर्माण का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर और मंदिर परिसरों को विकसित करने के लिए पातालेश्वर महादेव सातदेव में अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। आज बुधनी, रेहटी, शाहगंज और भैरूंदा नगर परिषद सहित अनेक ग्राम पंचायतों में अनेक कामों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण किया किया गया। उन्होंने कहा कि विकास और लोगों के कल्याण के लिए धन की कमी नहीं है। मेरा उद्देश्य है कि अपने नागरिकों का जीवन खुशहाल और बेहतर बनाऊं, इसके लिए मैं निरंतर काम कर रहा हूं और करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र बदल रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिन कार्यों का भूमि पूजन किया है, इन सब कार्यों को सुनिश्चित करें कि गुणवत्तापूर्ण हो और समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि दीर्घ समय तक लोगों के लिए उपयोगी रहे।

एलईडी लगाकर दिखाया लाईव टेलीकास्ट-
मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का रेहटी, बुधनी, भैरूंदा नगर परिषद द्वारा एलईडी से लाईव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौैहान ने रेहटी नगर परिषद के 12 करोड़ 31 लाख के अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 15 करोड़ 58 लाख के कार्यों का भूमि पूजन किया। इसी तरह बुधनी नगर परिषद के 14 करोड़ 04 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 52 करोड़ 17 लाख के अनेक कार्यों का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने 71 करोड़ 28 लाख रूपये के कुल 23 कार्यों का लोकार्पण किया तथा 263 करोड़ 15 लाख के 231 निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

बुधनी, रेहटी, शाहगंज से ये वर्चुअली जुडे़-
बुधनी से पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता मालवीय, अर्जुन मालवीय, राजेश पाल, रेहटी से वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोेपाल टेलर, वरिष्ठ समाजसेवी केके पालीवाल, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेेल, सीएमओ दिलीप गुप्ता, इंजीनियर बलराम कुशवाह, जीवन चौहान, जगदीश चौहान सहित पार्षदगण वर्चुअली जुड़े। कलेक्टर कार्यालस के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर प्रवीण सिंह वर्चुअली जुड़े।

सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का भूमिपुजन –
बुधनी नगर परिषद क्षेत्र में भी शिलान्यास और भूमिपूजन कार्य में तेजी आई है, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय ने वार्ड नं 8 और 9 में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का भूमिपुजन किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सतीश गुप्ता, वार्ड पार्षद यशवंत सिंह चौहान, पार्षद प्रवीन चौहान, प्रभात भदौरिया, श्रीकांत शर्मा, राहुल रिठोरिया, सीएमओ सतीश मालवीय , राकेश राजपूत सहित वार्ड वासी मौजूद रहे। आपको बता दें काफी लंबे समय से वार्ड 8 और 9 में सीसी रोड की मांग की जा रही थी जिसमे सड़क की हालत जर्जर होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button