Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर : इन नेताओं ने झोंकी चुनाव प्रचार में ताकत, चल रहे बयानों के तीर

सीहोर। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का शोर हर तरफ है। सीहोर जिले की सीहोर, इछावर, आष्टा एवं बुधनी में भी भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों, निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। वे सुबह से लेकर देर रात तक प्रचार, जनसंपर्क, बैठकों में व्यस्त हैं। इस दौरान एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी भी की जा रही है। सीहोर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी सुदेश राय जहां विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना भी भाजपा सरकार की रीति-नीति को लेकर बयानबाजी कर रहे हैैं।

संविधान के मूल्यों को बचाने आगे आएं युवा: शशांक सक्सेना
भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाओं को ढहाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। अब लड़ाई संविधान को बचाने की है। संवैधानिक संस्थाओं को मिटाने के लिए भाजपा और पूंजीवादी ताकतें लगी हुई हैं। आज देश में संविधान और लोकतंत्र संकट में है। लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को बचाने के लिए युवा आगे आएं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान में समानता का अधिकार दिया। संविधान सभी को आगे बढने का समान अवसर प्रदान करता है, लेकिन आज देश में हालात कुछ और ही निर्मित हो गए हैं। यह बात जनसपंर्क के दौरान सीहोर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना ने कही। श्री सक्सेना ने नगर के गल्ला मंडी, मंडी, जनता कालोनी, संजय कालोनी, टप्पर एरिया, पीठा, फ्रीगंज, नरसिंहगढ नाका, प्रेम नगर, इन्द्रा कालोनी, मस्जिद एरिया में जनसंपर्क किया। इस दौरान फ्रीगंज मंडी क्षेत्र में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मंडी क्षेत्र में अनेकों स्थानों पर श्री सक्सेना का स्वागत किया। जनसंपर्क में युवा बढ़-चढ कर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ चल रहे हैं। शशांक सक्सेना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, युवा, व्यापारी हर वर्ग को राहत मिलेगी। प्रदेश में जनगणना कराई जाएगी, ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सस्ता गैस सिलेंडर, महिलाओं को 1500 रूपए हर माह, विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ ही मासिक छात्रवृत्ती मिलेगी। कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूरों की पार्टी है। भाजपा ने पूंजीवाद को बढ़ावा दिया है, महंगाई से लोग परेशान हैं। लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। युवा परिर्वतन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। श्री सक्सेना ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा का विचार और लक्ष्य विकास है: सुदेश राय
भारतीय जनता पार्टी सबके विकास और सबके विश्वास की नीतियों पर काम करती आ रही है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। भाजपा विचार के लिए काम करती है और भाजपा का विचार और लक्ष्य विकास है। चाहे गरीब कल्याण योजना हो, चाहे अन्य योजना। केंद्र सरकार और प्रदेश की सरकार ने सभी के हितों में ध्यान रखते हुए तेजी से विकास किया है। उक्त विचार सीहोर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शाहजहापुर में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय ने कहे। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी विधायक सुदेश राय ने अपने जनसंपर्क की शुरूआत सीहोर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सतपोन से की। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें विकसित गांव-खुशहाल गांव का भरोसा दिलाया। इस दौरान मतदाताओं ने श्री राय का स्वागत कर जीत का आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय ने सतपोन, कतपोन, बरखेड़ी दोराहा, भोज, इमलिया भोज, शाहजहांपुर, तकिया, बरखेड़ा खरेट, बूढ़ाखेड़ा, मानपुरा, नवीपुर, चौकी, सिकंदरगंज और दोराहा आदि क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा है हर गांव विकसित और समृद्ध हो। जनप्रतिनिधि और सेवक के रूप में मेरा भी हमेशा यही प्रयास रहा है। इस बार फिर से भाजपा की सरकार बन रही है तो हम विकास की नई सोच के साथ गांवों की सूरत को ओर बदल देंगे। इस बात की मैं गारंटी देता हूं कि जो विकास कार्य अधूरे है उनको शीघ्रता से पूरा किया जाएगा।
अरुणा सुदेश राय ने किया शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क –
सीहोर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक सुदेश राय के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता विकास के लिए मतदाताओं का आशीर्वाद ले रहा है। शुक्रवार को विधायक सुदेश राय ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे, वहीं भाजपा महिला मंडल के पदाधिकारियों के साथ समाजसेवी एवं विधायक की धर्मपत्नी अरुणा सुदेश राय शहरी क्षेत्र में मतदाताओं के मध्य पहुंचकर जीत का आशीर्वाद ले रही थीं। इसके अलावा शहर के सभी वार्डों में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी अपने स्तर पर भाजपा के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। सीहोर विधानसभा में चुनावी माहौल भाजपामय हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Užitečné tipy a triky na každý den, chutné recepty a užitečné články o zahradničení - to všechno naleznete na našem webu. Buďte inspirativní a objevte skrytý potenciál své zahrady s našimi informacemi a návody. Buďte sebou, buďte kreativní a buďte zdraví s našimi praktickými tipy pro každodenní život! Starý chléb se promění v měkký Jak rychle a snadno loupat Vietnamský způsob přípravy avokáda, který vás překvapí: 10x lepší Čistící prostředek, který vše vyčistí do lesku: zapomeňte na Jak udržet štíhlou a 10 šťastných pracovních dnů: Kalendář Jak snadno a rychle vyčistit nabíjecí zásuvku smartphonu doma: tipy Chcete-li zjistit nejlepší triky a recepty pro domácí vaření, zahradničení a životní styl, jste na správném místě! Naše stránka je plná užitečných článků a návodů, které vám pomohou vytvořit zdravý a pohodlný životní styl. Navštivte nás pravidelně pro nové tipy a triky pro vaši kuchyni, zahradu a každodenní život.