Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

भाजपा को चुनाव के समय धर्म की याद आती है, फिर भूल जाती है: शैलेंद्र पटेल

सीहोर। भाजपा को धर्म की याद सिर्फ चुनाव में आती है और फिर भूल जाती है। भाजपा विकास के नाम पर नहीं धर्म के नाम पर राजनीति करती है। कर्नाटक के बाद इस बार मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने वाली है। इसके पश्चात इछावर विधानसभा क्षेत्र को भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से मुक्त करने का इरादा है। उक्त विचार इछावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल ने क्षेत्र के ग्रामीण जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने इछावर विधानसभा क्षेत्र के नयापुरा, हिम्मतपुरा, आर्या, दुदलई, दौलतपुर, नयाखेड़ा, झरखेड़ा, लालियाखेड़ी, कुंडीखाल, हरसपुर, चौनपुरा, जमोनिया फतेहपुर, शाहपुरा, गऊखेड़ी, रतनपुर तुमडी, झालकी, दीवडिया, उमरखान आदि में जनसंपर्क किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर उनका स्वागत किया गया। फूलों की बारिश की गई तो कहीं आरती उतारी गई। सभी ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही। लोगों का कहना है कि हमारे पूर्व विधायक श्री पटेल क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। हमारी सारी समस्याओं का निराकरण सिर्फ पटेल ही कर सकते हैं। पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि जनता की सेवा करने में विश्वास रखता हूं। हमेशा जनसेवक के रूप में क्षेत्र में सुलभ रहता हूं। सभी के सुख-दुख में शामिल होना मेरा प्रथम दायित्व है। हमेशा राजनीति से ज्यादा सेवा नीति पर विश्वास करता हूं। जनता के सम्मान की सुरक्षा व जनसेवा करना ही सच्ची राजनीति है। इस मौके पर जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभय मेहता, मेघा परमार, अनार सिंह ठाकुर, रामनारायण परमार ने भी अन्य स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पूरे जोश के साथ नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, katere sestavine imamo pri roki. Iz njih lahko pripravimo okusne in hranljive obroke, zato je vredno podrobneje raziskati preverjene ideje za vsak dan. Majhen trik za Presenetljivo je, da lahko že majhna sprememba pri pripravi jedi ohrani več okusa in hranil. Poskusite preproste recepte z veliko zelenjave, stročnic in svežih zelišč.