धर्म

होलिका दहन मुहुर्त इस समय करें होलिका दहन

इस बार 24 मार्च को होलिका दहन होगा और 25 मार्च को रंगो वाली होली खेली जाएगी। बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा ने बताया कि इस बार होलिका दहन वाले दिन भद्रा का साया है। मान्यता अनुसार भद्रा काल में किसी भी प्रकार की पूजा नहीं की जाती है। भद्राकाल कब से कब तक रहेगा। इसके बाद कब होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा। साथ ही होलिका दहन के पूर्व पूजा की सरल विधि भी जानिए।
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ-24 मार्च 2024 को सुबह 09:54 बजे से।
पूर्णिमा तिथि समाप्त-25 मार्च 2024 को दोपहर 12:29 बजे तक।
होली के दिन भद्रा काल –
भद्रा पूंछ शाम 06:33 से रात्रि 07:53 तक।
भद्रा मुख- रात्रि 07:53 से रात्रि 10:06 तक।
होलिका दहन शुभ मुहूर्त- 

24 मार्च रात्रि 11:13 से 12:27 के बीच।

चूंकि होलिका दहन रात में होता है इसलिए 24 की रात को दहन और 25 को धुलण्डी यानी रंगवाली होली रहेगी।
डांडे की पूजा:
– होलिका दहन के पूर्व 2 डांडे रोपण किए जाते हैं।
– जिनमें से एक डांडा होलिका का प्रतीक तो दूसरा डांडा प्रहलाद का प्रतीक माना जाता है।
– इन दोनों डांडे की विधिवत पूजा की जाती है।
– होलिका दहन के पहले होली के डांडा को निकाल लिया जाता है। उसकी जगह लकड़ी का डांडा लगाया जाता है।
– फिर विधिवत रूप से होली की पूजा की जाती है और अंत में उसे जला दिया जाता है।
होलिका दहन की पूरी पूजा विधि-
1. सबसे पहले होलिका पूजन के लिए पूर्व या उत्तर की ओर अपना मुख करके बैठें।
2. अब अपने आस-पास पानी की बूंदें छिड़कें।
3. गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमाएं बनाएं।
4. थाली में रोली, कच्चा सूत, चावल, फूल, साबुत हल्दी, बताशे, फल और एक कलश पानी रखें।
5. नरसिंह भगवान का स्मरण करते हुए प्रतिमाओं पर रोली, मौली, चावल, बताशे और फूल अर्पित करें।
6. अब सभी सामान लेकर होलिका दहन वाले स्थान पर ले जाएं।
7. अग्नि जलाने से पहले अपना नाम, पिता का नाम और गोत्र का नाम लेते हुए अक्षत (चावल) में उठाएं और भगवान गणेश का स्मरण कर होलिका पर अक्षत अर्पण करें।
8. इसके बाद प्रहलाद का नाम लें और फूल चढ़ाएं।
9. भगवान नरसिंह का नाम लेते हुए पांच अनाज चढ़ाएं।
10. अब दोनों हाथ जोड़कर अक्षत, हल्दी और फूल चढ़ाएं।
11. कच्चा सूत हाथ में लेकर होलिका पर लपेटते हुए परिक्रमा करें।
12. आखिर में गुलाल डालकर चांदी या तांबे के कलश से जल चढ़ाए।

पंडित सौरभ गणेश शर्मा ज्योतिषाचार्य बाला जी ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र शास्त्री कॉलोनी सीहोर 9229112381

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získat tipy a triky pro zlepšení vašeho života! Zde najdete užitečné rady pro vaření, přírodní léčení a zahradničení. Buďte inspirativní a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje efektivněji. S našimi články se naučíte, jak si užívat život plněji a s radostí! Chuť dětství v domácím máslovém krému se zakysanou smetanou - Letní sázení zeleniny: sklizeň za 4 3 lžíce: Zářivá Užitečné tipy pro vaši zahradu a kuchyni: Objevte nové recepty, lifestylové triky a rady pro údržbu zahrady. Vše, co potřebujete vědět pro zdravý a šťavnatý zahradní obdělek.