राजनीतिकसीहोर

कांग्रेस संगठन में पद चाहिए तो ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं: दिग्विजय सिंह

सदस्यता अभियान के लिए पहुंचे थे सीहोर, कार्यकर्ताओं को दे गए रामधुन सीखने की नसीहत, जिलेभर में चल रहा है कांग्रेस का सदस्यता अभियान

सीहोर। यदि कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर बैठना है तो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने होंगे। जो नेता, कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को पार्टी से जोड़ेगा अब उसे ही संगठन में पद दिया जाएगा। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कही। वे गुरूवार को कांग्रेस के सदस्यता अभियान के दौरान सीहोर पहुंचे थे। बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं कोे रामधुन सीखने एवं लोगों को सिखाने की नसीहत भी दी।
इस समय कांग्रेस का जिलेभर में सदस्यता अभियान चल रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं औैर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं। सदस्यता अभियान की कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी सीहोर पहुंचे थे। कांग्रेस का यह सदस्यता अभियान मार्च तक जारी रहेगा।
कार्यकर्ताओं को दी रामधुन सीखने की नसीहत-
दिग्विजय सिंह ने उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को रामधुन आती है या नहीं। उन्होंने कहा कि आप लोग भी रामधुन सीखो औैर दूसरो कोे भी सिखाओ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने राज्य सरकार की शराब नीति पर जमकर प्रहार किया। वे बोले कि एक तरफ भाजपा नेत्री सुश्री उमाभारती शराब बंद करने के लिए पहल कर रही है। वे इसके लिए लगातार सरकार को घेर रही थी, लेकिन अब सरकार ने प्रदेश में और ज्यादा शराब की दुकानें खोलनेे एवं शराब को सस्ती करनेे की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को हर क्षेत्र में आगे रखा है, इसलिए अब नशे में कैसे मध्यप्रदेश पीछे रह जाए। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Umelé ili prírodné? Ako si 3 rozdiely medzi chlapcami: len bystrí géniovia uhádnu Spoločné pestovanie: najlepšie rastliny vedľa cibule