Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

विदिशा लोकसभा : ’शिव’ संग ’साधना’ ने भी संभाला मैदान, रेहटी पहुंचे, लिया आशीर्वाद

भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने की भव्य अगवानी, कन्या पूजन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरूआत

रेहटी। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए इस समय चुनाव प्रचार चरम पर है। विदिशा लोकसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। वे हर दिन विदिशा लोकसभा सीट सहित प्रदेश की अन्य सीटों पर भी चुनावी जनसभाओं में शामिल होकर भाजपा के लिए समर्थन मांग रहे हैं। विदिशा लोकसभा क्षेत्र में भी लगातार जनसंपर्क, चुनावी संभाएं कर रहे हैं। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। विदिशा लोकसभा क्षेत्र की बुधनी विधानसभा के रेहटी में आयोजित जनसभा में भी शिव संग साधना ने मोर्चा संभाला। इससे पहले रेहटी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह का भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित अन्य मोर्चाओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। हमेशा की तरह कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद मंच पर स्वागत सत्कार हुआ।

जिउंगा तो जनता के लिए और मरूंगा तो जनता के लिए: शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वे एक बार फिर अपने परिवार के बीच में आए हैं और इस बार सभी का भरपूर आशीर्वाद चाहिए। विकास की कमी न पहले रहने दी और न ही आने वाले समय में होगी। विकास का पहिया हमेशा घूमता रहेगा। उन्होंने कहा कि जो विकास मध्यप्रदेश के साथ बुधनी का हुआ है वह अकल्पनीय है। यदि कोई और होता तो नहीं होता इतना विकास। श्री चौहान ने कहा कि उनका जीवन तो अपनी जनता की सेवा करने के लिए हुआ है। मैं जिउंगा तो जनता के लिए और मरूंगा तो जनता के लिए ही मरूंगा। ये जनता ही मेरी भगवान है और मै इसका पूजारी हूं। 18 साल तक जमकर विकास किया है और आगे भी यह विकास का पहिया घूमता रहेगा। इस दौरान उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से मतदान करने की अपील की एवं उपस्थित जनसमूह से संकल्प भी दिलाया कि सभी संकल्प लें कि वे अपने मताधिकार का पूरा प्रयोग करेंगे।

ये अपना परिवार है, आज भाषण नहीं बात करेंगे-
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सब आपस में भाई-भाई हैं और कुछ का मैं मामा हूं। आज आपके बीच कोई नेता नहीं मामा आया है। मेरे जीवन का लक्ष्य है आपके जीवन की स्थिति और बेहतर कैसे हो सके। कम उम्र में ही मैंने लोगों के लिए लड़ना शुरू किया। बुधनी वाले गवाह हैं मैंने कितने आंदोलन और प्रदर्शन किए हैं। मन में एक संकल्प जागा कि अपने लिए जीये तो क्या जीये, ऐ दिल तू जी औरों के लिए। पहले विधायक के रूप में सेवा की, इसके बाद आपने सांसद बनाया। पदयात्रा और साइकल यात्रा की, कांग्रेस की सरकार से लड़ता था। बाद में मुझे आपके आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला। मुख्यमंत्री बनकर मैंने जो तकलीफें देखी थीं, उन तकलीफों को दूर करने की कोशिश की। लोग पहले बेटा-बेटी को बराबर नहीं मानते थे। मैंने संकल्प लिया कि बेटी को वरदान बनाएंगे। मैंने योजना बनाई कि बेटियों की शादी माता-पिता नहीं उनका मामा कराएगा, सरकार कराएगी। बेटियों को मैंने लाड़ली लक्ष्मी बनाया। बेटी के बिना लक्ष्मी आ नहीं सकती। 50 लाख बेटियों को मैं लाड़ली लक्ष्मी बना चुका हूं। बहनें आगे आएं, इसके लिए 50 प्रतिशत आरक्षण बहनों को चुनाव में दिया। मैंने देखा था कि गरीब मजदूर बहनें बच्चे को जन्म देने के बाद तुरंत काम पर चली जाती थीं। मैंने तय किया कि ऐसी बहनों को 16,000 रुपए की मदद दी जाएगी। मैंने बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई। अब बहनों को लखपति दीदी बनाना है। किसानों को पहले 18 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलता था। मैंने 0 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देना शुरू किया। मैंने बच्चों को साइकिल, स्मार्टफोन, लैपटॉप दिया। उनकी उच्च शिक्षा की फीस की व्यवस्था की। विधायक के रूप में मेरी विदाई हो रही है। पार्टी ने मुझे निर्देश दिया है कि सांसद का चुनाव लड़ना है। मेरे लिए आपकी सेवा भगवान की पूजा है। आपके लिए और बेहतर कैसे करूँ, मैं यही सोचता हूं। मुझे धन, बुद्धि, विद्या, स्वर्ग नहीं चाहिए। मुझे मुक्ति भी नहीं चाहिए। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मरने के बाद मुझे इसी जगह जन्म दे देना, ताकी मैं जनता की सेवा कर सकूँ।

विदाई ऐसी करो कि जमाना देखे-
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे विधायक के रूप में विदा करना है तो ऐसे विदा करो कि जमाना देखता रह जाए।

चुनाव में लोग यही देखेंगे कि जनता शिवराज को कितना प्रेम करती है। इससे बाकी लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी कि अच्छा काम करो, फिर जनता प्रेम करेगी। इस चुनाव को भाई नहीं लड़ रहा है, मेरी बहनें लड़ रही हैं। ये बुधनी की परीक्षा की घड़ी है। चार दिन के लिए सब शिवराज बन जाओ। बहनें घर में कह दो, हम चार दिन प्रचार करेंगे। भाइयों, तुम भी निकल पड़ो। चार दिन के बदले तुमको पांच साल तक शिवराज सेवा देगा। सब शिवराज बनकर चुनाव लड़ो। सभी बहनें वोट डालने जाओ, चुनाव को उत्सव बना दो। बाहर अगर कोई गया है तो उन्हें वोट डलवाने बुला लो। अपने-अपने गाँव में सभी को समझाओ, कांग्रेस को वोट देने का कोई मतलब नहीं है। मैंने सभी का भला किया है। 100 प्रतिशत मतदान करवाओ। आज बुधनी संकल्प लेगी कि दुनिया को दिखा देंगे कि जनता अपने भैया से कितना प्रेम करती है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसा क्या काम किया, जिसको वोट देना चाहिए। एक भी वोट नहीं जाना चाहिए कांग्रेस पार्टी को। कांग्रेस ने देश को और इनके नेताओं ने मध्यप्रदेश का बंटाधार कर दिया था। इन्होंने श्रीराम मंदिर के निर्माण में भी अड़ंगे लगाए और ये तो इतने पापी हैं कि श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ही ठुकरा दिया।

’शिव-साधना’ ने बरसाए फूल-
जनसभा में उपस्थित जनसमूह पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने फूलों की बारिश की। इस दौरान सभी ने मामा…मामा… भैया…भैया… से उनका अभिवादन किया।

ये रहे उपस्थित –

रेहटी में हुई जनसभा में सांसद रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर, रामनारायण साहू, आसाराम यादव, अनार सिंह चौहान, मनोहरलाल माहेश्वरी, रामसजीवन यादव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष वनबीर सिंह चंद्रवंशी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चेतन सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत, गोपाल मुकाती, रिखीराम यादव, पुरूषोत्तम यादव, अरविंद दुबे, भगवत सिंह ठाकुर, दिनेश साहू, कैलाश कीर, महेंद्र सिंह ठाकुर, सुभाष पाल, विपिन केवट, नीतेश साहू, नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा सहित पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Jak odstranit skvrnu od bource morušového z oblečení: Trik s prázdnou židlí zachránil stovky vztahů v Recept na gurmánskou svačinu: náklady olivy Jak často byste měli vstávat Jak se starat o Seznamování s rodiči partnera: Jak být rád a Recept na rychlé jídlo: Tabouleh Normalizace funkce vaječníků: hlavní metody Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!