Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने किया मतदान केंद्रों का भ्रमण, लेते रहे फीडबैक

सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान सीहोर, इछावर विधानसभा क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहे। इस दौरान वे मतदान केंद्रों का फीडबैक भी लेते रहे। जसपाल सिंह अरोरा ने सीहोर, इछावर विधानसभा क्षेत्रों के सेमरादांगी, मुंगावली, डोबरा, जमोनिया, चांदबड़, लोंदिया, धनखेड़ी, कचनारिया, कपूरी, बिजोरी सहित सीहोर के गंज क्षेत्र, वार्ड नंबर 13, वार्ड 4, वार्ड 5, वार्ड 35 सहित अन्य जगहों का भ्रमण किया। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों से भी चर्चा की। यहां बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरोरा को भाजपा प्रदेश संगठन ने अहम जिम्मेदारियां सौंपी थी। इस दौरान वे लगातार सीहोर जिले में सक्रिय रहे एवं भाजपा को मजबूती देते रहे। अब चुनाव के दौरान भी उन्होंने कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर करके स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में पूरा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के साथ में है। पूरा देश भाजपामय, श्रीराममय हो रहा है। सीहोर जिले की सीहोर, इछावर, बुधनी सहित आष्टा विधानसभा में भी भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से विजयीश्री प्राप्त करेंगे और मोदीजी को मजबूती देंगे।
जसपाल सिंह अरोरा ने किया यहां पर मतदान-
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा ने सीहोर के वार्ड क्रमांक 4 में नगर सुधार न्यास में बने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि सभी ज्यादा से ज्यादा से संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को दें एवं देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोजी को मजबूत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Varför vi gläds när andra misslyckas: Psykolog avslöjar två Recept på plommonkaka utan bakning Experten tipsar om hur Samma Kvas-recept Hur man bleker handdukar och lakan Jaroslav Lata Fem bevattning misstag för orkidéer som inte blommar – Hur man lagar auberginekaviar för vintern: 3 recept Den mest eftertänksamma mannen i kärlek enligt Produkt kommer att göra Så mycket vatten bör Hur man tar hand En fantastisk soppa Hur man gör Så mycket Resultatet kommer att förvåna Varför kvinnor bygger relationer med Hur man räddar tomater från topprot" - En Snabbt och smidigt