धर्म

8 मई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। जाब में सफलता मिलेगी। किसी भी नए उद्यम के लिए अच्छा समय है। अपनी वाणी पर संयम रखें। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा।

वृष राशि : आज जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। मीडिया व बैंकिंग के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने का मन बनेगा। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है। आप अपनी नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए सोच विचार कर सकते हैं।

मिथुन राशि : बैंकिंग व आईटी में जाब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है।

कर्क राशि : व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग व आईटी जाब में उन्नति संभव है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आप परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि : जाब में सफलता की प्राप्ति होगी। आज कार्यों के प्रति सतर्क रहें। बैंकिंग व मीडिया फील्ड से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

कन्या राशि : शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। आप अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक और व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। वाहन प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि चोट लगने की आशंका बनी हुई है।

तुला राशि : बैंकिंग व आईटी के क्षेत्र में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक रूप से लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। वरिष्ठ लोगों से सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने रुके हुए कामों को समय पर पूरा करने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशि : आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है। किसी भी नए उद्यम के लिए अच्छा समय है। आज विवादों से दूर रहें। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बेहतर रहेगा।

धनु राशि : पॉलिटिक्स में सफलता के लिए अति अनुकूल समय है। रुके धन का आगमन होने से आप आज खुश रहेंगे। आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आपका कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी की चाहत रखने वालों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि : आज मैनेजमेंट व फाइनेन्स जाब में सफलता मिलेगी। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि : व्यवसाय में लाभ हो सकता है। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सुखद रहेगा। आपका सम्मान होगा और ख्याति बढे़गी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। पिताजी से अपनी मन की बातों को शेयर करेंगे।

मीन राशि : जाब में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। बाहर के खानपान से परहेज रखें।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získat tipy a triky pro zlepšení vašeho života! Zde najdete užitečné rady pro vaření, přírodní léčení a zahradničení. Buďte inspirativní a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje efektivněji. S našimi články se naučíte, jak si užívat život plněji a s radostí! Chuť dětství v domácím máslovém krému se zakysanou smetanou - Letní sázení zeleniny: sklizeň za 4 3 lžíce: Zářivá Užitečné tipy pro vaši zahradu a kuchyni: Objevte nové recepty, lifestylové triky a rady pro údržbu zahrady. Vše, co potřebujete vědět pro zdravý a šťavnatý zahradní obdělek.