Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल, अब क्षेत्रवासियों एक दिन छोड़कर दिया जाएगा पानी

सीहोर। गर्मी के दिनों में भी नगर पालिका के द्वारा क्षेत्रवासियों को भरपूर मात्र में पेयजल की पूर्ति हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। पहले दो दिन छोड़कर पानी की सप्लाई होती थी, लेकिन आचार संहिता के हटने के बाद नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने काहिरी सहित अन्य का जायजा लेने के बाद सोमवार से ही एक दिन छोड़कर पानी देने की पहल कर दी है और इसके अलावा पानी के स्थाई समाधान के लिए अमृत-2 योजना का भी तेजी से कार्य शुरू हो जाएगा।
पूर्व में नगर पालिका दो दिन छोड़कर पानी सप्लाई कर रही है। जब पार्वती के काहिरी बंधान में पानी का लेबल नीचे आता है तो शेड्यूल बदल दिया जाता है, लेकिन इस भीषण गर्मी में भी नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा अपने क्षेत्रवासियों को एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की व्यवस्था की गई है। वह नपा अमले और पार्षदों के साथ काहिरी पहुंचे थे और उसके बाद निर्णय लिया गया। आगामी दिनों में बारिश शुरू हो जाएगी तो पानी नियमित रूप सप्लाई करने की व्यवस्था भी की जाएगी। नगर के कई क्षेत्रों में कम प्रेशर से नलों से पानी आने की समस्या भी है। लोगों को कम प्रेशर से पानी मिल पा रहा है। यह समस्या कई जगहों पर है। इसका कारण यह है कि कई जगह पाइप लाइन लीकेज हैं जिसके कारण पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। कई लोग इस समस्या को लेकर परेशान हैं। इसका निराकरण के लिए शहर की जर्जर पाइप लाइन से मुक्ति दिलाई जाएगी। जिससे लीकेज से पानी की बर्बादी नहीं होगी। शहर में सप्लाई होने वाले काहिरी में अध्यक्ष श्री राठौर के साथ संतोष शाक्य और विजेन्द्र परमार आदि पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Скрытая угроза в вашей кухне: почему стоит Почему мозг устаёт и Скрытая угроза на Как вернуть первозданный вид потрепанному корпусу за пару минут Эффективные домашние средства от пятен соевого соуса: простые Эффективные способы мгновенного удаления запаха рыбы с рук Главная привычка для чистого дома, Главная ошибка Тайны чистки содом: как Эффективный способ удаления неприятных Опасности кухонных крошек и методы для идеальной Как скрытые пражские районы могут засиять с этим инструментом