Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर: भ्रष्टाचार पर मंत्रियों की दो टूक, नहीं चलेगा किंतु-परंतु, हलक से निकाल लिया जाएगा पानी

मंत्री करण सिंह वर्मा, तुलसी सिलावट पहुंचे इछावर, मंत्री प्रहलाद पटेल आष्टा में हुए शामिल

सीहोर। प्रदेश सरकार द्वारा इस समय प्रदेशभर सहित सीहोर जिलेभर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान नदियां, कुएं, बावड़ी सहित अन्य जलस्त्रोतों की साफ-सफाई की जा रही है तो वहीं पौधरोपण भी किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को सीहोर जिले में प्रदेश के तीन मंत्री भी पहुंचे। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा इछावर जनपद के ग्राम कांकरखेडा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित जल संरक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि जल संरक्षण अभियान को लेकर डीएम साहब और विभाग के अधिकारी सुन लें, इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं चलेगा। यह मुख्यमंत्री का संकल्प है। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प है, जल है तो कल है। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि कोई भी भ्रष्टाचार नहीं करें। एक गिलास पानी भी पीया तो हलक से निकाल लेंगे। इधर पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जिले के आष्टा के ग्राम गोविंदपुरा, सिद्दीकगंज पहुंचे। उन्होंने पार्वती नदी के उद्गम स्थल पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्वती नदी के किनारे हर एक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इसके साथ ही वर्षा के जल को अधिक से अधिक रोकने के लिए प्रयास करना होगा। जहां भी जगह हो पानी को रोका जाए।

श्रमदान किया, स्थिति देखकर नाराजगी भी जताई-
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने श्रमदान भी किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की नहरों की हालत देखकर बुरा लगता है। यह सिंचाई विभाग के ऊपर कलंक है। कांकरखेड़ा और भावखेड़ी की नहर को कांक्रीट से अच्छी तैयार कर दीजिए। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस अभियान से जहां एक ओर जल के संरक्षण और संवर्धन में मदद मिलेगी वहीं दूसरी और पर्यावरण में भी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत नदी, तालाब, कुओं, बावड़ी आदि जल सरचनाओं का जीर्णाद्धार और नवीनीकरण कर उन्हें उपयोगी बनाया जाएगा। केचमेट एरिये से अवरोध हटाकर पानी के आवक में वृद्धि की जाएगी। तालाबों के किनारों पर हरित क्षेत्र बफर जोन तैयार किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि वर्षा के जल को ज्यादा से ज्यादा संचित कर भू-जल स्तर में वृद्धि की जाए। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि अब सरकार ने यह तय कर दिया है कि रजिस्ट्री सीधे पटवारी कर सकता है। 20 दिन में नामांतरण हो जाएगा। कोई भी व्यक्ति जीते-जीते अपने बच्चों के नाम नामांतरण करवा सकता है। जो भी काम होंगे, मेरे पास आइए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी भ्रष्टाचार नहीं करें। एक गिलास पानी भी पीया तो हलक से निकाल लेंगे। उन्होंने कहा कि इछावर क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इछावर की जनता का सम्मान ही मेरा सम्मान है। मैं अपनी जनता के हर सुख-दुख में साथ हूं और उनके कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को राजस्व संबंधी कामों के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए दो माह तक राजस्व अभियान चला गया, जिसमें 30 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों निरकरण किया गया है।

जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन में समाज की भागीदारी हो: प्रहलाद पटेल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सीहोर जिले के आष्टा के ग्राम गोविंदपुरा, सिद्दीकगंज में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्वती नदी के किनारे हर एक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इसके साथ ही वर्षा के जल को अधिक से अधिक रोकने के लिए प्रयास करना होगा। जहां भी जगह हो पानी को रोका जाए। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य है कि जन समुदाय की भागीदारी से सभी जल स्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह हरियाली कम हो रही है उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 40-50 साल बाद क्या स्थिति होगी। मां नर्मदा में पानी नहीं होगा, तब जीवन कितना कठिनाइयों से भरा होगा। पहले की पार्वती नदी की स्थिति और आज पार्वती नदी की स्थिति कैसी है। नदी किनारे जो पौधे थे उनका नष्ट होने का दुष्परिणाम देखने मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित और स्वस्थ्य जल संरक्षण और पौघा लगाने का संकल्प प्रत्येक व्यक्ति को लेना होगा।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में हो रहा अनेक जलस्रोतों का संरक्षण –
जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अनेक जलस्त्रोतों के जीर्णाेद्धार का कार्य लगातार किया जा रहा है। कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी के निर्देशानुसार अनेक जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रेहटी नगर परिषद द्वारा आमजन के सहयोग से नदी की सफाई एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार भैरूंदा के ग्राम चतरकोटा में रिचार्ज सोकपिट निर्माण एवं ग्राम सिराली, गोपालपुर में कुएं की सफाई का कार्य किया जा रहा है। बुदनी के ग्रामों में हैंडपंप के आसपास सफाई एवं तालाब गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस प्रकार जिले में अनेक स्थानों पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अनेक गतिवधियां आयोजित की जा रही हैं।

जल संसाधन मंत्री ने दिए इन कामों के निर्देश –
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के आग्रह पर कांकरखेड़ा जलाशय की क्षतिग्रस्त नहर का सुधार, पाल पर झाड़ियों की सफाई एवं पिचिंग रिसेटिंग का कार्य किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बीरपुर उद्वहन सिंचाई योजना में अतिरिक्त कमांड क्षेत्र 800 हेक्टेयर ग्राम अबिदाबाद का परियोजना में शामिल करने के भी निर्देश दिए। ग्राम कांकरखेड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के पश्चात राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय इछावर नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा, कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसडीएम जमील खान, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री दीपक चौकसे, जनपद सीईओ शिवानी मिश्रा, सन्नी गौरव महाजन, कैलाश सुराना, पप्पू नागर, जसपाल अरोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, शासकीय सेवकों तथा नागरिकों ने तालाब गहरीकरण कार्य के लिए श्रमदान किया। इस दौरान ग्राम कांकरखेड़ा मरी नारायाणी माता मंदिर परिसर में मंत्रीद्वय ने पौधारोपण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chuť dětství Letní sázení 3 lžíce: Zářivá okna bez skla - nejlepší jednoduchý