Newsमध्य प्रदेशसीहोर

नपाध्यक्ष अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्वागत

सीहोर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का राजधानी भोपाल आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा के नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं, पार्षदों ने स्वागत का क्षेत्र के विकास की जो नींव रखी है, इसके लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार सभी का विकास और विश्वास की नीतियों पर चलती आ रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके श्री चौहान को देश का केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री बनाकर  यह साबित कर दिया है कि वह योग्यता का सम्मान करते है, क्योंकि मध्यप्रदेश को विकसित करने में सक्रिय रहे थे और उनके द्वारा किसान हित में अनेक कार्य हुए जिससे मध्यप्रदेश का किसान अधिक उत्पादन करने में सक्षम हुआ है। इस मौके पर भाजपा नेता सन्नी महाजन, नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, अर्जुन राठौर, लोकेन्द्र वर्मा, प्रदीप गौतम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Найдите все животные на картинке за 10 секунд: головоломка, Трудно найти ошибку быстро: тест