Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

कलेक्टर प्रवीण सिंह बोले- राजस्व प्रकरणों के निराकरण में सीहोर को नंबर एक पर लाना है, इसलिए लापरवाही नहीं, गंभीरता से काम करें

- राजस्व महाअभियान 2.0 में सीहोर जिले को प्रदेश में नंबर वन बनाने के लिए राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित

सीहोर। प्रदेश के साथ ही जिले में 18 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राजस्व महा अभियान 2.0 के संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पटवारियों तथा राजस्व अधिकारियों को इस अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला में सीहोर, आष्टा और इछावर अनुभाग के 280 से अधिक पटवारी और राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि किसानों की सुविधा और लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। राजस्व महा अभियान 2.0 का संचालन 31 अगस्त तक किया जाएगा। राजस्व महा अभियान 2.0 में 30 जून 2024 की स्थिति में लंबित नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती और सीमांकन के प्रकरणों में निराकरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि गत राजस्व अभियान के अंतर्गत सीहोर के कार्य की राज्य स्तर पर सराहना हुई है। उन्होंने कहा कि इस राजस्व महाअभियान 2.0 में सीहोर जिले को नंबर वन बनाना है। कई अवसरों पर सीहोर जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने लगन और कार्यक्षमता से अनेक अभियानों में उल्लेखनीय कार्य करके प्रदेश में खुद को उत्कृष्ट साबित किया है। इस राजस्व महाअभियान में एक टीम के रूप में पूरी गंभीरता और क्षमता से आमजन के राजस्व प्रकरणों का सर्वाधिक निराकरण कर सीहोर जिले को नंबर वन बनाएंगे।

मैदानी अमला दायित्वों का निर्वहन करें –
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि किसानों और आमजन की सुविधा के लिए मैदानी अमला मुख्यालय पर रहकर दायित्वों का निर्वहन करे। अभियान अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने राजस्व प्रकरणों का गंभीरता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कार्यशाला में गत राजस्व महा अभियान में सीहोर, आष्टा और इछावर अनुभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 पटवारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यशाला में अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह तथा डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुशवाह ने अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के लिए पटवारियों एवं राजस्व अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर इछावर एसडीएम जमील खान, सीहोर एसडीएम तन्मय वर्मा तथा आष्टा एसडीएम स्वाती मिश्रा, एसएलआर स्मिता भूषण सहित तीनों अनुभागों के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पटवारी उपस्थित रहे।

समय-सीमा में हो राजस्व प्रकरणों का निराकरण –
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत अविवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण 30 दिन में, विवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण 150 दिन में किया जाएगा। बंटवारा प्रकरणों के निराकरण की समय-सीमा 90 दिन है और सीमांकन प्रकरणों को 45 दिन में निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नक्शे में तरमीम का कार्य सतत् जारी रहेगा। राजस्व महा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

महा अभियान में निःशुल्क समग्र ई-केवायसी की सुविधा
कलेक्टर ने बताया कि राजस्व महा अभियान में आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण दर्ज करने और पूर्व आदेशों के अनुसार खसरों और नक्शे में अमल सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व महा अभियान में निःशुल्क समग्र ई-केवायसी और समग्र से खसरे की लिंकेज की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही स्वामित्व योजना में आबादी भूमि के सर्वेक्षण की कार्रवाई पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

अभियान में होगा डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि राजस्व महा अभियान में एक अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक फसलों का डिजिटल (क्रॉप) सर्वेक्षण किया जाएगा। किसानों के खेत पर जाकर फसल का फोटो खींचकर जानकारी अद्यतन करने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को 25 जुलाई तक प्रशिक्षित किया जाएगा। राजस्व महा अभियान में संभागायुक्त, कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और राजस्व महा अभियान में की जा रही कार्रवाई की मॉनीटरिंग तथा नियमित समीक्षा करेंगे।

इन पटवारियों को किया सम्मानित
कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा गत राजस्व अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीनों अनुभागों के 30 पटवारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीहोर तहसील ग्रामीण के दिव्यांग पटवारी अर्जुन सिंह कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र लेने मंच की ओर आ रहे थे, तभी कलेक्टर प्रवीण सिंह ने खुद मंच से नीचे पहुंचकर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिन पटवारियों को सम्मानित किया गया उनमें तहसील सीहोर ग्रामीण के पटवारी संतोष दरबार, बृजमोहन मंडलोई, सुरेंद्र जामलिया, भरत सिंह, अर्जुन सिंह, तहसील सीहोर नगर के पटवारी नवनीत चौरसिया, संजय राठौर, श्यामपुर तहसील के पटवारी अनिल धरड़े, जीवन पंसोरिया, राजकिशोर शर्मा, दुर्गेश रजक, शिवा खुराना, दोराहा तहसील के पटवारी इंद्रेश अग्रवाल, पूजा पटेल, राजेंद्र सोलंकी, इछावर तहसील के श्याम बाबू मेवाड़ा, वसुंधरा वर्मा, भारत भूषण भारद्वाज, योगेंद्र मेवाड़ा, अंकुश राठौर, आष्टा तहसील के पटवारी जयप्रकाश मेवाड़ा, राघवेंद्र माहेश्वरी, किरण मालवीय, मनोज बाथम, कमल कीर, जावर तहसील के पटवारी राजेंद्र मालवीय, ओमप्रकाश सोलंकी, शुभम वर्मा, अमित श्रीवास्तव, रवि सूर्यवंशी को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Jak odstranit skvrnu od bource morušového z oblečení: Trik s prázdnou židlí zachránil stovky vztahů v Recept na gurmánskou svačinu: náklady olivy Jak často byste měli vstávat Jak se starat o Seznamování s rodiči partnera: Jak být rád a Recept na rychlé jídlo: Tabouleh Normalizace funkce vaječníků: hlavní metody Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!