Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

हरियाली अमावस्या पर बरसते पानी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

नर्मदा घाटों पर तैनात रही पुलिस और गोताखोर

सीहोर। हरियाली अमावस्या पर सीहोर जिले के आंवलीघाट, बाबरी, नीलकंठ, छिपानेर, बुधनी सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने बरसते पानी में आस्था की डुबकी लगाई। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए थे। नर्मदा घाटों पर पुलिस टीम सहित गोताखोरों की टीम भी तैनात रही। हालांकि नर्मदा नदी में जल स्तर ज्यादा होने के कारण ज्यादा लोग स्नान के लिए नहीं पहुंचे। नर्मदे हर के जयघोष लगाते हुए नर्मदा भक्तों ने स्नान कर पुण्य लाभ लिया। कई जगह धर्मशाला व मंदिरों में भंडारा हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा में स्नान कर पुण्य लाभ लिया।
घरों की दीवारों पर बनाई जिरोती, की पूजा-अर्चना –
हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व है। सावन की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इसे हरियाली अमावस्या भी कहते हैं। रविवार को हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान किया। भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया। श्रावण का महीना होने से श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के मंदिर में दूध से अभिषेक किया। पंचामृत भी चढ़ाया गया। जिरोती (हरियाली) अमावस्या के दिन लोगों ने अपने घरों की दीवार पर भी जिरोती बनाकर बाद पूजा अर्चना की गई। रिमझिम बारिश के दौरान भी नर्मदा नदी के बुधनी और आसपास घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नर्मदा नदी में पानी बढ़ने से प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। घाट पर कंट्रोल रूम बनाकर एनाउंस कर लोगों को स्नान के लिए गहरे पानी जाने ओर तेज बहाव के चलते में लोगो को सतर्क किया गया। हरियाली अमावस्या पर्व को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने तैयारी की थी, लेकिन बारिश के चलते बिक्री कम होने पर को लेकर स्थानीय दुकानदारों में मायूसी छाई रही।

हरियाली अमावस्या पर हुआ वृद्धाश्रम में भोजन प्रसादी का वितरण –
हर साल की तरह सीहोर शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में हरियाली अमावस्या का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह आश्रम में भगवान शंकर विशेष अभिषेक किया गया और उसके पश्चात यहां पर निवासरत बुजुर्गों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रवचन का आयोजन भी किया गया था। कार्यक्रम के दौरान यहां पर मौजूद श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के सदस्य जितेन्द्र तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, निकुंज भारद्वाज के अलावा अश्राम की ओर से नटवर कुशवाहा, अमित जैन, विकास अग्रवाल आदि शामिल थे। रविवार को हरियाली अमावस्या के मौके पर उज्जैन के प्रसिद्ध शनि मंदिर के पुजारी सचिन त्रिवेदी ने कहा कि सनातन परंपरा में अमावस्या बेहद पुण्यदायी मानी जाती है। यह दिन हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है, इस दिन आसमान पर चंद्र देव के दर्शन नहीं होते हैं। अमावस्या के दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और दीन-हीन, निर्धन, जरुरतमंद लोगों को दान देते हैं। हरियाली अमावस्या भारतीय संस्कृति में बेहद पुण्यदायी मानी जाती है। इस समय पूरी प्रकृति हरियाली से अच्छादित हो जाती है। हरियाली अमावस्या का धार्मिक महत्व अनेक पुराणों और शास्त्रों में वर्णित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Znanci pogosto svetujejo, naj za zdravo kosilo izločimo ogljikove hidrate, vendar to ne deluje vedno. Bolj smiselno je razumeti, kako sestaviti okusen in uravnotežen obrok. kozarec zelja in prava količina soli Kako pripraviti Večina pozabi dodati kako ohraniti hrustljavo skorjo majhen trik za gladko Ko voda zavre, sol se je motna slanica še varna malo prezrta pečen ali ocvrt krompir z enim trikom Presenetljivo je, da lahko tudi sladica vsebuje veliko zelenjave. Bučke, korenje ali pesa se v testu skoraj skrijejo, hkrati pa poskrbijo za sočnost in nekaj dodatnih hranil. Tako zdrav obrok postane prava poslastica.