Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर से भैरूंदा तक जगह-जगह हुआ केंद्रीय कृषि मंत्री का स्वागत, दी 111 करोड़ से अधिक की सौगात

सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा के भैरूंदा पहुंचे। वे भोपाल से चलकर सीहोर, इछावर, लाड़कुई होते हुए भैरूंदा पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत, सत्कार किया गया। सीहोर में सेकलाखेड़ी, बिलकिसगंज जोड़, क्रिसेंट चौराहा पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत, सत्कार किया गया। इसके बाद वे इछावर, लाड़कुई में भी कई जगह उन पर फूलों की बरसा की गई। भैरूंदा में वे किसान तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसके साथ ही भैरूंदा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री ने 111 करोड़ 97 लाख 85 हजार लागत के 34 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान पौधरोपण किया तो वहीं सीएम राईज स्कूल में बच्चों से संवाद किया एवं स्कूल बसों को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा विकसित भारत का निर्माण: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और किसान उसकी आत्मा है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग निरंतर कार्य कर रहे हैं, ताकि किसानों की तकदीर बदल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामों में गरीबी मुक्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि में उत्पादन बढ़ाने के लिए नई किस्मों के बीज विकसित किए जा रहे हैं। उत्पादन बढ़ाना है और उत्पादन की लागत घटाना है। कृषि का विविधीकरण करना है। उन्होंने कहा कि शहरों के साथ ही अब ग्रामों में भी स्ट्रीट वेंडर योजना चालू की जाएगी। गरीबों के लिए 2 करोड़ मकान और बनाए जाएंगे। बच्चों के लिए सीएम राईज स्कूलों एवं स्कूल बसें चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य रही है। महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना भी चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आव्हान किया है कि 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है। इस अवसर पर उन्होंने बहनों से संवाद किया और लाड़ली बहनों से राखी भी बंधवाई। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, गुरुप्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर, जनपद अध्यक्ष मंजू अवध पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सीएम राईज स्कूल की बसों का किया लोकार्पण –
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भैरूंदा में आयोजित सीएम राईज स्कूल के बच्चों से संवाद कार्यक्रम में सीएम राईज स्कूल की बसों का लोकार्पण किया। उन्होंने भैरूंदा के सीएम राईज स्कूल के बच्चों से संवाद भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे के मस्तिष्क में एक असाधारण क्षमता होती हैं, यदि वह लगातार अभ्यास से अपनी इस क्षमता का उपयोग करना सीख ले तो वह देश एवं प्रदेश के विकास में एक अभूतपूर्व योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि हम किसी कार्य का जितना अभ्यास करते हैं, हम उस कार्य में उतने ही निपुण होते जाते हैं। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य होते हैं। हमारे देश का विकास हमारे विद्यार्थियों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों की अच्छी शिक्षा के लिए सीएम राईज स्कूल चलाए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके और आगे चलकर वह देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि यदि हम किसी कार्य को दृढ़ संकल्घ्प लेकर करते हैं तो वह अवश्य ही पूरा होता है।

बैनरों से पटा शहर, दावेदारों ने दिखाया दम-
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भैरूंदा नगर में आगमन के दौरान स्थानीय नेताओं एवं उपचुनाव के लिए दावेदारी कर रहे नेताओं ने मुख्य मार्ग को बैनरों से पाट दिया। जगह-जगह बैनर लगाकर जहां दावेदारी का दम दिखाया तो वहीं बैनरों के माध्यम से केंद्रीय मंत्री का स्वागत भी किया। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों सहित अन्य लोगों ने भी केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। वे खुली जीप में सवार होकर नगर में घूमे, इस दौरान सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इससे एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री बुधनी, रेहटी भी पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने 82 करोड़ 70 लाख से अधिक की सौगात दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti iniziano un blog pensando solo ai contenuti, trascurando struttura, tono e costanza. Eppure questi elementi fanno la differenza nel tempo, perciò vale la pena approfondire come costruire uno spazio personale davvero efficace. ignorare l'età biologica del cuore ignorare l'effetto degli spinaci sulla pressione Molti blog personali ricevono più visite dai motori di ricerca che dai social. Per questo conviene curare voce, struttura e ritmo, lasciando spazio a esperienze davvero proprie.