Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने किया चल समारोह का स्वागत, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

यादव समाज द्वारा निकाला गया भव्य चल समारोह, श्री अरोरा दंपत्ति भी हुए शामिल

सीहोर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज द्वारा नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष अमिता अरोरा सहित अरोरा मित्र मंडल एवं समर्थकों ने चल समारोह का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। इस दौरान श्री अरोरा ने सभी नगरवासियों, छेत्रवासियों, प्रदेशवासियों सहित यादव समाज के लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इसके बाद भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा भी चल समारोह में शामिल हुए।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हम सबके अराध्या हैं। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को हम सभी ने देखा है कि उन्होंने कंस जैसे राक्षसों का वध करके वहां की प्रजा को अत्याचारों से मुक्त कराया। भाजपा नेता श्री अरोरा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हम सभी को कई तरह की सीख देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने कठिनाइयों में जन्म लिया वह हम सभी को पता है। उनका जन्म जेल में हुआ। इससे हमें भी सीखना चाहिए कि भले ही कितनी ही कठिनाइयां क्यों न आए हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने भी कई संकट और समस्यायें झेली हैं। श्रीकृष्ण गायों को भी चराते थे। हम सभी को उनसे सीख लेकर गौ माता की भी रक्षा के लिए पहल करनी चाहिए और गौ माता की सुरक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर श्री अरोरा दंपत्ति ने अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर का भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं यादव समाज के लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.