Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

नहीं थम रहे जंगली जानवरों के हमले, अब सियार ने किया आधा दर्जन लोगों को घायल

- रेहटी तहसील के आसपास के खेतों की घटना

रेहटी। सीहोर जिले की रेहटी तहसील में लगातार जंगली जानवरों के हमले ेहो रहे हैं। पहले जहां टाईगर की चहलकदमी नजर आई तो वहीं सलकनपुर में भालू दिखाई दिया। भालू ने भी श्रद्धालुओं पर हमला करके घायल किया तो अब रेहटी नगर के आसपास के क्षेत्र में सियार ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला भी सक्रिय हो गया है। घायलों को रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर उनका प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद उन्हें होशंगाबाद रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सियार के हमले में कृष्ण बाई उम्र 50 वर्ष, अनुराग उम्र 31 वर्ष, मनोज वर्मा उम्र 43 वर्ष, शैलेंद्र उम्र 34 वर्ष अजीत उम्र 44 वर्ष, लखनलाल उम्र 59 वर्ष घायल हुए हैं। घटना के बाद रेहटी वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर हरीश माहेश्वरी ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों को आर्थिक सहायता दी। घटना के बाद से वन विभाग का अमला सियार की तलाश में जुटा हुआ है।
सियार के पागल होने की आशंका –

रेहटी तहसील मुख्यालय सहित तहसील के गांव-गांव के खेतों में सियारों की संख्या सैकड़ों में हैं। दिनभर एवं रात में इन सियारों की लगातार चहलकदमी रहती है। वन विभाग को आशंका है कि इनमें से कोई सियार पागल हो गया होगा और उसने ही लोगों पर हमला किया होगा। आमतौर पर सियार इंसानों को देखकर भाग जाते हैं, लेकिन यदि कोई सियार पागल हो गया हो तो वह ही इंसानों पर हमला भी कर देता है। वन विभाग ने लोगों से खेतों एवं सड़कों पर चलते समय सतर्कता से चलने की अपील भी की है। यदि खेतों में जा रहे हैं तो अपने हाथों में कोई डंडा जरूर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर स्वयं की रक्षा कर सकें। इसके अलावा यदि सड़क पर चल रहे हैं या फिर मोटरसाइकिल से चल रहे हों तो भी सावधानी से चलें। यदि कोई सियार दिखाई दे तो उसे भगाएं उससे घबराएं नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Узнайте самые полезные лайфхаки для повседневной жизни, рецепты вкусных блюд и советы по уходу за огородом на нашем сайте! Мы собрали для вас самую актуальную информацию, которая поможет сделать вашу жизнь проще и интереснее. Подписывайтесь на нашу рассылку, чтобы быть в курсе всех новых статей и секретов! Вас ждут удивительные открытия и множество полезных советов. Эксперты по питанию выбрали 5 Зачем поместить гриб в морозильную Поделимся с вами лучшими лайфхаками для повседневной жизни, оригинальными кулинарными рецептами и полезными статьями про огород на нашем сайте. Узнайте, как сделать жизнь проще и интереснее, готовьте вкусные блюда и выращивайте урожай с удовольствием!