Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बुधनी में शक्ति प्रदर्शन, किसान न्याय यात्रा निकालकर मांगा फसलों का उचित मूल्य

- सोयाबीन 6000, धान 3100, मक्का 2500, गेहूं 2700 रूपए समर्थन मूल्य पर खरीदे प्रदेश सरकार: जीतू पटवारी

सीहोर। जिले के बुधनी विधानसभा में आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने जंगी प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत दिखाई। कांग्रेस द्वारा बुधनी विधानसभा के भैरूंदा में किसान न्याय यात्रा निकाली गई। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार रूपए प्रति क्विंटल करने सहित धान 3100, मक्का 2500, गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रूपए प्रति क्विंटल करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन में पहुंचे।
किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिले, इसको लेकर कांग्रेस लगातार किसानों के समर्थन में आंदोलन कर रही है। इसी कड़ी में सीहोर जिले के भैरूंदा में कांग्रेस ने ट्रैक्टर के साथ में किसान न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले। इससे पहले किसान न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए बुधनी विधानसभा पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, सज्जन सिंह वर्मा, बुधनी विधानसभा के प्रभारी शैलेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती सहित कांग्रेस नेताओं का जगह-जगह स्वागत, सत्कार किया गया। रेहटी, मालीबाया में कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की भव्य अगवानी की। इसके बाद वे भी काफिले में शामिल होकर ट्रैक्टर न्याय यात्रा के लिए भैरूंदा की तरफ रवाना हुए।

कांग्रेस ने की थी भव्य तैयारियां –
किसान न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने भव्य तैयारियां की थी। इस दौरान नंदगांव से लेकर नसरुल्लागंज तक कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे। इसके लिए सैकड़ों ट्रैक्टरों की व्यवस्था की गई थी। भैरूंदा में सभा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि एक तरफ किसान परेशान है, उन्हें फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है तो वहीं केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को सिर्फ आश्वासन दे रही है। उन्होंने सोयाबीन, मक्का, धान गेहूं सहित अन्य फसलों के मूल्य बढ़ाने की मांग की है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौ शाला खोलने की पहल हुई थी, लेकिन भाजपा ने गौ माताओं को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया है। इनकी सरकार गौशालाएं नहीं खोल पा रही है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला भी बोला।

सरकार दे किसानों को उचित समर्थन मूल्य: जीतू पटवारी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसान न्याय यात्रा में सरकार की किसान विरोधी नीतियों के शिकार हो रहे प्रदेश के लाखों किसानों की आवाज उठाकर किसान विरोधी सरकार को ललकारते हुए किसानों को सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6000 रूपए प्रति क्विंटल, धान 3100 रूपए, मक्का 2500 रूपए और गेहूं 2700 रूपए प्रति क्विंटल दिए जाने की सरकार की घोषणा को पूरा किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। खाद, बीज और बिजली संकट से तो किसान जूझ ही रहा है उसे अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने से प्रदेशभर में किसानों की भयावह स्थिति बनी हुई है। श्री पटवारी ने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता किसानों के हक के लिए यह किसान न्याय यात्रा प्रदेशभर में निरंतर जारी रहेगी। यह सरकार किसान विरोधी सरकार है, जो किसानों के साथ अन्याय, अत्याचार और जुल्म कर रही है। शिवराज सिंह चौहान यहां से विधायक बने, 20 साल मुख्यमंत्री रहे और अब केंद्रीय कृषि मंत्री हैं, जब वे मुख्यमंत्री थे तो किसान पुत्र होने का स्वांग रचते थे। उन्होंने बीस साल में हजारों बार कहा कि किसानों की आय दोगुनी कर दूंगा, लेकिन किसान मरने को मजबूर हैं। श्री पटवारी ने कहा कि मप्र में चुनाव हुए तो भाजपा ने कहा था कि हम 3100 धान और 2700 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं के देंगे, किसान सोयाबीन के 6000 रूपए समर्थन मूल्य मांग रहा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि हमें विपक्ष की भूमिका मिली है। किसानों को 6000 सोयाबीन, 3100 धान और 2700 गेहूं का समर्थन मूल्य नहीं दिया तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर और मंडियों में आंदोलन करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं, कोई गलती नहीं कर रहे हैं और किसानों के हक के लिए यह लड़ाई आगे तक लड़ते रहेंगे।

जीतू पटवारी ने चलाया टैक्टर, बनाई चाय-
किसान न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने सैकड़ों ट्रैक्टरों की व्यवस्था जुटाई थी। गांव-गांव से किसान अपने ट्रैक्टर लेकर भैरूंदा पहुंचे। इस दौरान नंदगांव से ट्रैक्टर यात्रा शुरू हुई, जो भैरूंदा तक पहुंची। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी खुद ट्रैक्टर चलाकर भैरूंदा पहुंचे। यहां पर उन्होंने सभा को संबोधित किया। इसके बाद वे एक चाय की दुकान पर पहुंचे एवं खुद ने चाय बनाई। इसके बाद उन्होंने खुद भी पाय पी एवं कार्यकर्ताओं को भी पिलाई।

टिकट के दावेदारों ने दिखाया दम-
आगामी दिनों में बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इससे पहले कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के दौरान टिकट के दावेदारों ने भी दम दिखाया। बुधनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदारों में युवा नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ का नाम नंबर एक पर है। उनके अलावा राजकुमार पटेल के नाम की भी चर्चा है। किसान न्याय यात्रा के दौरान टिकट के दावेदार विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ के बैनर, पोस्टर चारों तरफ नजर आए। कोलार रोड से लेकर मालीबायां, रेहटी से भैरूंदा तक जगह-जगह उनके बैनर, पोस्टर दिखाई दिए। उनकी अगुवाई में बड़ी संख्या में आदिवासी क्षेत्र से भी किसान एवं कांग्रेसी न्याय यात्रा में पहुंचे। मालीबायां में विक्रम मस्ताल शर्मा के नेतृत्व में मंच बनाकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, बुधनी विधानसभा के प्रभारी शैलेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान डीजे, ढोल बजाकर वरिष्ठ नेताओं की अगुवानी भी की गई।

राजकुमार पटेल सहित कई नेताओं की जेब कटी –
कांग्रेस की न्याय यात्रा में जेब कतरों ने भी अपने हाथों का कमाल दिखाया और कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल सहित कई अन्य नेताओं की जेब काटी। पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी जेबकतरों ने राजकुमार पटेल की जेब से करीब 45 हजार रूपए उड़ा दिए। इसके अलावा कई अन्य नेताओं की जेबें भी काटी गई है। इसको लेकर भैरूंदा थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। बताया जा रहा है कि जेबकतरों ने मेहरूगांव के एक कांग्रेस नेता की जेब से 23 हजार, गबरू पटेल की जेब से 8 हजार, चंदर मीना की जेब से 4 हजार, दिनेश कुशवाह की जेब से 8 हजार, गौरीशंकर मीना की जेब से 10400 रूपए, अनार सिंह सूर्यवंशी की जेब से 4 हजार रूपए भी चोरी किए हैं। पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने थाने में पहुंचकर इसकी एफआईआर भी दर्ज करवाई है। कई कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को भी इसकी सूचना दी है। थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा जेबकतरों की तलाश की जा रही है।

किसान न्याय यात्रा में ये रहे शामिल –
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पी.सी. शर्मा, राजकुमार पटेल, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, अभा कांग्रेस के सचिव मप्र प्रभारी आनंद चौधरी, जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, अजय पटेल, महेश राजपूत, बलवीर तोमर, कैलाश परमार, विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’, भैरूंदा मंडल अध्यक्ष देवीसिंह थारोल, प्रेम गुप्ता, चंदर मीना, अशोक भाटी, बहादुर चौहान, सुरेश सेठी, सुरेन्द्र सिंह सोठिया, सुनील गोलिया, गोपाल शर्मा, संतोष गौर, अशोक इरपाचे, विजेंद्र उइके, सरवर खान, संतोष सिंह परिहार, अवनीश बुंदेला, जयश्री हरिकरण, सरवर खान, सोनू मुकाती, बसंत मालवीय, अमित पटेल, मलखान सिंह, दीपक चौहान, दुष्यंत मालवीय सहित सीहोर जिले के कांग्रेस पदाधिकारीगण, ब्लाक, मंडलम, सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में किसानों व आम नागरिक उपस्थित थे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici consigliano spesso di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano per tutti. Per trovare un approccio più adatto, vale la pena approfondire l'argomento. una bevanda quotidiana aumenta il rischio gastrico molti dimenticano le A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pensieri. In realtà, cura del tono, scelta delle immagini e continuità degli aggiornamenti costruiscono nel tempo una voce riconoscibile e credibile.