Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर: भाजपा का सदस्यता अभियान, नेता पहुंच रहे गांव-गांव, घर-घर

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीहोर जिले में तीन लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के नेता, पदाधिकारी गांव-गांव में घर-घर पहुंचकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी की रीति-नीति सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार एवं मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी बता रहे हैं। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाकर उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने लगाई चौपाल, दिलाई सदस्यता –
भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत सीहोर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चौपाल लगाकर नगर के कस्बा, गंज, छावनी सहित अन्य क्षेत्र के सेकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही साथ ही राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी भी है। कोई भी राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से हर 6 साल में सदस्यता अभियान नहीं चलाता। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिस पर हमें गर्व है। भाजपा द्वारा हर 6 साल में नए सिरे से सबको फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है। कोरोना संकट के समय यह सदस्यता अभियान सीमित रूप से ही चल पाया था, लेकिन अब 2 सितंबर से पार्टी का पूरे देश में सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। इस दौरान लोग भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर बड़े उत्साह से भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान सीहोर नगर सहित पूरी विधानसभा में चलाया जा रहा है। इस दौरान गांव-गांव पहुंचकर घर-घर में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है।

वरिष्ठ नेता आसाराम यादव ने भी संभाला मोर्चा –
बुधनी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव में टिकट के प्रबल दावेदारों में शुमार आसाराम यादव ने भी सदस्यता अभियान के तहत मोर्चा संभाला हुआ है। वे क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों को सदस्यता दिलवा रहे हैं। वे अब तक कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवा चुके हैं। अपने गृह ग्राम सेमरी, बोरी, मांजुरकुई सहित कई गांवों में पहुंचकर उन्होंने लोगों को भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराया। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी बताया। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए योजनाएं चला रही हैं। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई विभागों द्वारा योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं, बुजुर्गों, आदिवासी, किसानों के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है। इस दौरान लोग भाजपा से जुड़कर अपने को गौरवान्वित भी महसूस कर रहे हैं। इधर जिले की श्यामपुर, दोराहा तहसील में भी पार्टी के नेता, पदाधिकारी लगातार सदस्यता अभियान के तहत लोगों को पार्टी की रीति-नीति बताकर जोड़ रहे हैं।

जिलाध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्षों ने भी पकड़ी गति –
भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित मंडल के अध्यक्षों ने भी अपनी रफ्तार को बढ़ाया है। वे भी लगातार लोगों से जुड़कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। यहां बता दें कि सीहोर जिला भाजपा ने तीन लाख नए सदस्यों को बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए लगातार मुहिम चलाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Vale la pena approfondire strategie e strumenti per farlo crescere. sembra vicino il picco delle tempeste magnetiche D'estate cosa evitare dopo l'impianto dentale Quasi tutti trascurano la coerenza della voce: mantenere un tono personale aiuta il blog a risultare credibile nel tempo.