भोपालमध्य प्रदेश

गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन में नम्बर-1 बना मध्य प्रदेश, MP में कोरोना के 9,385 नए केस

भोपाल।

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आज 9,385 नए मामले सामने आए तथा 3,616 के संक्रमण मुक्त हो जाने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 49,741 तक पहुंची गई। वहीं एक मरीज की मृत्यु के बाद अब तक कुल 10,553 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी है।

प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश भर में कोरोना के 80 हजार 72 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 9 हजार 3 सौ 85 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही 3 हजार 6 सौ 16 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हजार 7 सौ 41 तक पहुंच गई है। वहीं संक्रमण दर बढ़कर 11.7 प्रतिशत हो गयी। इसी बीच प्रदेश में सर्वाधिक मरीज इंदौर में सामने आए, वहां 3005 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई।

आगरमालवा में नहीं मिला कोई नया केस
दूसरी ओर राजधानी भोपाल में 1710 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ग्वालियर में 640 और जबलपुर में 520 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा प्रदेश के आगरमालवा जिले के छोड़कर प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 8 लाख 62 हजार 029 मामले मिले हैं, जिनमें से 8 लाख 01 हजार 735 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं।
 

गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन में नम्बर-एक पर MP
मध्य प्रदेश में अब तक 10 करोड़ 83 लाख 38 हजार 974 कोविड वैक्सीन डोज लक्षित समूह को लगाई गई हैं। प्रदेश गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन में देश में नम्बर-एक पर है। डायरेक्टर एचएचएम (टीकाकरण) डॉ संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार शाम 6 बजे तक 5 करोड़ 68 लाख 27 हजार 887 को प्रथम डोज, 5 करोड़ 10 लाख 24 हजार 459 को वैक्सीन की दोनों डोज और 4 लाख 86 हजार 628 प्रि-कॉशन डोज लगाई गयी हैं।

34 लाख किशोरों को लगी वैक्सीन की पहली डोज
प्रदेश में 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 34 लाख 2 हजार 439 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 70 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि है। डायरेक्टर एनएचएम (टीकाकरण) ने बताया कि प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को 3 लाख 59 हजार 538 पहली डोज और 3 लाख 12 हजार 521 को दूसरी डोज लगाई गई है। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में प्रदेश देश में पहले स्थान पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Jak odstranit skvrnu od bource morušového z oblečení: Trik s prázdnou židlí zachránil stovky vztahů v Recept na gurmánskou svačinu: náklady olivy Jak často byste měli vstávat Jak se starat o Seznamování s rodiči partnera: Jak být rád a Recept na rychlé jídlo: Tabouleh Normalizace funkce vaječníků: hlavní metody Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!