Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर-बुधनी ने विकास के नए कीर्तिमान बनाए, देवीलोक को भी आगे बढ़ाएंगे: सीएम डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश को विकास और प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

सीहोर-भैरूंदा। मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। मध्यप्रदेश लगातार विकास प्रदेश के रूप में अपनी पहचान कायम कर रहा है। सीहोर और बुधनी के विकास ने तो नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जिस तरह से बुधनी में सलकनपुर स्थित देवीलोक का निर्माण कार्य चल रहा है वह अद्भुत है। इस कार्य को लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे। पहले महाकाल लोक बनाया गया तो अब देवीलोक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रदेश के विकास के साथ ही बुधनी के विकास में भी कोई कमी नहीं आएगी। ये बातें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। इस दौरान मंच पर उपस्थित केंद्रीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सहित सीहोर जिले के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। यहां पर डबल इंजन की सरकार चल रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया में अपनी पहचान कायम करके अब शक्तिशली राष्ट्र के रूप में सामने आ रहा है तो मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। देश और प्रदेश की सरकारें आमजनों के लिए कई योजनाएं संचालित करके उनके जीवन को बदलने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री भैरूंदा में आयोजित ग्राम विकास सम्मलेन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से कई सौगातें भी दीं।
इनका किया सिंगल क्लिक से शुभारंभ –

ग्राम विकास सम्मलेन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री ने कई सौगातें भी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के मोबाइल ऐप “आवास सखी“, “ग्राम सड़क सर्वे एवं प्लानिंग ऐप“, पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 500 किमी स्वीकृत सड़कों, स्व-सहायता समूह के लिए मध्यप्रदेश में 150 करोड़ रूपए के बैंक ऋण, सामुदायिक निवेश, 8 प्रसंस्करण इकाइयों एवं 100 समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया तथा मध्यप्रदेश के 5 नए जिलों में आरसेटी केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति दी। इस अवसर पर सीहोर जिले के 52818 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 2 करोड़ 70 लाख रूपए बोनस राशि का वितरण, मध्यप्रदेश सरकार की बांस मिशन योजना के अंतर्गत 215 बांस हितग्राहियों को 2 लाख 90 हजार बांस पौधों की अनुदान राशि एक करोड़ 4 लाख 27 हजार रूपए का सिंगल क्ल्कि के माध्यम से अंतरण किया गया।
’शिव-मोहन’ पहुंचे मां बिजासन धाम, पूजा-अर्चना करके की सुख-समृद्धि की कामना –
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने सलकनपुर पहुंचकर मां बिजासन के दर्शन किए एवं देश-प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले वे सलकनपुर स्थित हैलीपेड पहुंचे। यहां पर भाजपा नेताओं ने उनकी भव्य अगवानी की। इसके बाद सीएम, केंद्रीय मंत्री मां बिजासन धाम के दरबार में पहुंचे। यहां पर मंदिर के प्रमुख महंत पंडित प्रभुदयाल शर्मा सहित अन्य ब्राह्म्णों ने पूजा करवाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान सहित अन्य नेताओं ने पूजा-अर्चना के बाद देवीलोक का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने यहां चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी एवं मंदिर के मॉडल को भी दिखाया। कुछ समय यहां रूकने के बाद वे यहां से भैरूंदा के लिए रवाना हो गए।
रोड शो के साथ पहुंचे कार्यक्रम स्थल, हुई भव्य अगवानी –
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं के भैरूंदा पहुंचने पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। हैलीपेड पर कलेक्टर, एसपी भी मौजूद रहे। इस दौरान मां बिजासन एवं बाबा महाकाल के जयकारे लगे तो वहीं आंधी नहीं तूफान है, शिवराज सिंह चौहान के नारे भी सुनाई दिए। इसके बाद काफिला आगे के लिए रवाना हुआ। दुर्गा मंदिर चौराहे से रथ पर सवार होकर रोड शो करते हुए सीएम, केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। इस दौरान सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों ने मंच बनाकर उन पर फूलों की बारिश की। केेंद्रीय मंत्री एवं सीएम ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम स्थल पर भी उनकी भव्य अगवानी की गई। यहां पर भीड़ देखकर लग रहा था कि टिकट के दावेदार नेताओं ने भी जमकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। भीड़ देखकर सीएम भी गदगद दिखाई दिए। इसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
बुधनी की चारों नगरीय निकायों को मिलेंगे 2-2 करोड़-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधनी विधानसभा की भैरूंदा, रेहटी, बुधनी एवं शाहगंज नगर परिषद के विकास के लिए दो-दो करोड़ की राशि देने की घोषणा की। इस दौरान बुधनी विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों के निर्माण की भी घोषणा की गई। गोपालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सलकनपुर में पेयजल सहित अन्य सुविधाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र की बची हुई शेष घोषणाओं को भी पूरा किया जाएगा। बुधनी के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाला है। इसके लिए बुधनी की जनता का भी आभार, जिन्होंने ऐसे विकास पुरूष को चुनकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया।
मध्यप्रदेश के साथ ही सीहोर के विकास में नहीं आएगी कोई कमी-

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ ही सीहोर, विदिशा सहित संपूर्ण संसदीय क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बुधनी में तो नवरात्रि में ही दशहरा, दीवाली बन गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधनी के लिए विकास की कई सौगातें दी हैं। अब मध्यप्रदेश की सभी दीदीयों को लखपति दीदी बनाना है। ऐसे बहनें जिनके पक्के मकान रह गए हैं उसके लिए अब सर्वे शुरू किया जा रहा है और सभी ऐसी बहनों के पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। किसानों से सपोर्ट प्राईज पर सोयाबीन की खरीदी की जाएगी और इसके लिए पंजीयन भी शुरू कर दिए हैं। बासमती धान के एक्सपोर्ट को भी शुरू कर दिया गया है। किसानों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। किसानों की आमदनी को दोगुना करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है।
मंच से गाए भजन, जनता पर बरसाए फूल –
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से भजन भी गाए। उन्होंने रामजी की निकली सवारी… सहित देवी भजन भी सुनाए। इससे पहले मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री द्वारा उपस्थित जनसमूह पर फूलों की बारिश की गई।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता थे इंतजाम –
मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों सहित प्रदेश के मंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। करीब 300 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया था। जिला प्रशासन द्वारा भी कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां की गईं थीं। कलेक्टर प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, एसडीएम भैरूंदा मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी दीपक कपूर, थाना प्रभारी घनश्याम दांगी, तहसीलदार सहित अन्य अमला पूरे समय व्यवस्थाओं में लगा रहा।
ये रहे मौजूद –

इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, दिलीप सिंह अहिरवार सहित सीहोर जिले के भाजपा नेताओं में पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, भैरूंदा नगर परिषद के अध्यक्ष मारूति शिशिर, वरिष्ठ नेता आसाराम यादव, रामनारायण साहू, रघुनाथ सिंह भाटी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, प्रेमनारायण मीणा, राजेंद्र मीना पटेल, अर्जुन मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं सहित आमजना मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत सोयत से भी पहुंचे भाजपा नेता, कार्यकर्ता –
सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित हुए ग्राम विकास सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्यमंत्री डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि पहुंचे। इस दौरान ग्राम पंचायत सोयत से भाजपा नेता स्वरूप सिंह पटेल के नेतृत्व में अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता सहित आमजन भी भैरूंदा पहुंचे। इससे पहले ग्रामीण एकत्रित हुए बस द्वारा ग्राम सोयत से रवाना होकर भैरूंदा पहुंचे। इससे पहले भाजपा नेताओं द्वारा घर-घर जाकर ग्रामीणों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई एवं उन्हें आमंत्रण भी दिया गया। सभी ग्रामीणों ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Jak odstranit skvrnu od bource morušového z oblečení: Trik s prázdnou židlí zachránil stovky vztahů v Recept na gurmánskou svačinu: náklady olivy Jak často byste měli vstávat Jak se starat o Seznamování s rodiči partnera: Jak být rád a Recept na rychlé jídlo: Tabouleh Normalizace funkce vaječníků: hlavní metody Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!