Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

बुधनी उपचुनाव का रण… ’त्रिकोणीय’ मुकाबला, ’चुनौतियों से भी पड़ रहा पाला…

सुमित शर्मा, सीहोर
9425665690
सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा में उपचुनाव के दौरान जहां मुकाबला ’त्रिकोणीय’ बनता नजर आ रहा है तो वहीं भाजपा, कांग्रेस का यहां पर चुनौतियों से भी पाला पड़ रहा है। भाजपा के साथ ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती जहां भीतरघात का खतरा है तो वहीं दोनों दलों के लिए यहां से चुनाव जीतना भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। उपचुनाव में भाजपा जहां अपने गढ़ पर कब्जा बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं कांग्रेस भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की जुगत में है। फिलहाल भाजपा, कांग्रेस के साथ ही समाजवादी पार्टी भी यहां से जोर-आजमाईश कर रही है। चुनावी रण की स्थिति नामांकन के अंतिम दिन 25 अक्टूबर को साफ हो जाएगी। अब तक 8 से ज्यादा अभ्यर्थी यहां पर अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। ऐसे में बुधनी में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस के साथ ही त्रिकोणीय भी बनता नजर आ रहा है।
बुधनी उपचुनाव में टिकट की घोषणा के बाद से भाजपा के साथ ही कांग्रेस के अंदरखानों में भी बगावत की सुगबुगाहट है। भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को बनाया है। बुधनी विधानसभा से टिकट के लिए रमाकांत भार्गव के साथ ही कार्तिकेय सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा, मारूति शिशिर सहित अन्य नेताओं की दावेदारी थी। पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव के टिकट के बाद से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत लगातार विरोध में दिखाई दे रहे हैं। वे न तो भाजपा की बैठकों मेें शामिल हुए और न ही भोपाल में आयोजित हुई बैठक में पहुंचे। अब कहा जा रहा है कि वे नामांकन रैली में भी शामिल नहीं होंगे। वे अपना इलाज कराने के लिए जा रहे हैं। हालांकि यह भी चर्चाएं चलीं थीं कि वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन इसकी संभावनाएं कम ही नजर आ रही हैं। इस विरोध के स्वर को विराम देने के लिए बुधनी विधानसभा में कार्तिकेय सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है। वे लगातार बैठकें करके भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं में जोश भर रहे हैं तो वहीं विरोध की बातों को भी सिरे से नकार रहे हैं।
कांग्रेस में भी बढ़ रहा असंतोष –
कांग्रेस पार्टी में भी लगातार असंतोष दिखने को मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के नामांकन भरने के बाद भी पार्टी को उन पर अभी पूरा विश्वास नहीं है। दरअसल राजकुमार पटेल को लेकर प्रदेश कांग्रेस को अंदेशा है कि कहीं वे यहां पर ’इतिहास’ नहीं दोहरा दें। ऐसे में पार्टी के निर्देश पर बुधनी से एक डमी प्रत्याशी का नामांकन पत्र भी दाखिल करवाया गया है। कांग्रेस से भी राजकुमार पटेल के अलावा विक्रम मस्ताल शर्मा, अजय पटेल सहित अन्य दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस ने राजकुमार पर भरोसा जताकर टिकट तो दे दिया है, लेकिन अभी ये भरोसा नहीं हो पाया है कि वे चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के अंदर भी ये असंतोष तेजी से बढ़ रहा है कि जमीनी नेताओं को दरकिनार करके पार्टी ने फिर से ऐसे नेता पर दांव लगाया है, जिस पर विश्वास करना ’धोखा’ हो सकता है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि पार्टी को इस पर गहरा मंथन करना चाहिए था, लेकिन कहीं न कहीं ऐसा प्रतीत होता है कि सारा खेल पैसों के दम पर हुआ है।
हो सकता है ’त्रिकोणीय’ मुकाबला-
बुधनी उपचुनाव में मुख्य मुकाबला तो भाजपा और कांग्रेस के बीच में ही है, लेकिन यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला भी हो सकता है। भाजपा, कांग्रेस के साथ ही बुधनी से समाजवादी पार्टी ने अर्जुन आर्य को मैदान में उतारा है। अर्जुन आर्य भी कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें अंदेशा हो गया कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी तो उन्होंने कांग्रेस पार्टी का हाथ छोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल पकड़ ली और उस पर सवार हो गए। हालांकि उन्होंने पहले भी साइकिल से उतरकर कांग्रेस का हाथ थामा था, लेकिन वे वापस साइकिल पर सवार हो गए। वे भी चुनाव के लिए अपना पूरा दम-खम लगा रहे हैं। इसके साथ ही अन्य पार्टियों ने भी यहां से अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। फिलहाल इंतजार करना होगा कि कौन-कौन इस रणभूमि में योद्धा बनकर डटे रहेंगे।
बुधनी विधानसभा में जातिगत वोट बैंक की स्थिति –
– कुल मतदाता: 2,76,397
– पुरूष मतदाता: 1,43,111
– महिला मतदाता: 1,33,280
– अन्य मतदाता: 6
– सर्विस मतदाता: 194
– 30 से 32 हजार किरार मतदाता
– 50 से 55 हजार सामान्य मतदाता
– 52 से 55 हजार आदिवासी
– 15 से 17 हजार अल्पसंख्यक
– 85 से 90 हजार ओबीसी
– 29 हजार अन्य मतदाता
यह संख्या संभावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Descoperă secretele unui trai sănătos și armonios cu noi! Aici vei găsi cele mai bune sfaturi de gătit, licehack-uri utile și articole despre grădinărit. Fii inspirat de natură și bucură-te de viață în plin! Forlæng din ungdom: 11 Fra tomatfrø til plante: timing og teknikker til at plante Sådan laver du lækre puffede pandekager: opskrift på Descoperă secretele unui stil de viață mai sănătos cu lumea lifyhacks-urilor, rețetelor delicioase și articolelor utile despre grădinărit. Aici vei găsi tot ce ai nevoie pentru a-ți îmbunătăți viața de zi cu zi și a te bucura de alimente proaspete din grădină. Fii în pas cu cele mai bune sfaturi și trucuri pentru a-ți face viața mai ușoară și mai plină de savoare.