Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

बुधनी उपचुनाव का रण… भाजपा ने किया दीपावली मिलन समारोह, हुआ भव्य रोड शो

सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर भी हुई शामिल

सीहोर-रेहटी। सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा में उपचुनाव को लेकर आचार संहिता प्रभावशील है। इस दौरान राजनीतिक दलों ने भी चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के साथ ही भाजपा के सलकनपुर मंडल द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में पहले सलकनपुर एवं फिर आंवलीघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह हुआ। इसमें सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, जिला भाजपा प्रभारी सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए सलकनपुर पहुंचे नेताओं का भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा के नेतृत्व में भव्य स्वागत, सत्कार हुआ। इसके बाद मां बिजासन सहित भाजपा के पितृ पुरूषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवल एवं माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रेमनारायण मीणा द्वारा दिया गया। इसके बाद उपस्थित नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई, शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं उपचुनाव में जुट जाने की अपील करते हुए रिकार्ड बहुमतों के साथ भाजपा प्रत्याषी रमाकांत भार्गव को जीत दिलाने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण साहू, रामगोपाल टेलर, आसाराम यादव सहित अन्य नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता षामिल रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्षन अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी द्वारा किया गया।
रेहटी में निकला भव्य रोड शो-

भाजपा द्वारा रेहटी में भी दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इससे पहले भव्य रोड शो भी निकाला। रोड शो नगर के मुख्य मार्ग पर निकाला गया। इसमें बुधनी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव पर जमकर फूलों की बारिश हुई। रोड शो के दौरान रमाकांत भार्गव पैदल ही नगर की सड़कों पर घूमें। उन पर रास्तेभर फूलों की बारिश होती रही। घर-घर से लोग निकलकर अपने भावी विधायक का स्वागत करने के लिए आतुर नजर आए। इस दौरान रमाकांत भार्गव ने भी सभी का आभार प्रकट किया एवं दीपावली की बधाई, शुभकामनाएं देते हुए जीत का आशीर्वाद भी मांगा। यहां पर उनका फल, मिठाई से तुलादान भी किया गया। रोड शो के दौरान बैंडबाजे, डीजे के साथ कार्यकर्ता हाथों में भाजपा का झंडा लिए आगे-आगे चलते रहे। पीछे-पीछे भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव भी पैदल चलते हुए लोगों का आभार प्रकट करते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे। हर तरफ से जय-जय श्रीराम एवं अबकी बार, फिर भाजपा जैसे नारे भी लगते रहे। रोड शो के दौरान हर तरफ भाजपामय माहौल नजर आया। रोड शो बागवान गार्डन में जाकर समाप्त हुआ। यहां पर भाजपा द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Добро пожаловать на наш сайт, где вы найдете множество полезных лайфхаков, рецептов из кулинарии и статей по уходу за огородом. Мы рады поделиться с вами лучшими советами, чтобы превратить повседневные моменты в незабываемые. Приготовьте вкусные блюда, получите полезные советы по домашнему хозяйству и научитесь выращивать здоровые овощи и фрукты с нашей помощью. Давайте вместе делать жизнь легче и интереснее! Kako preprečiti razpokanje korenja Zobni vložki: več kot le Napenjalni stropi Grizenje nohtov: Vzroki za to navado in kako se je Optimalno shranjevanje zelenjave v hladilniku: vloga ločenega predala Vrtnice v obdobju brstenja: pravilno Добро пожаловать на наш сайт, где вы найдете множество полезных лайфхаков, советов по кулинарии и статей о том, как создать и ухаживать за собственным огородом. Мы рады поделиться с вами нашим опытом и знаниями, чтобы помочь вам достичь успеха в приготовлении вкусных блюд и выращивании здоровых овощей и фруктов. Погрузитесь в мир кулинарных тайн и секретов с нашими экспертными статьями и советами.