Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

कांग्रेस और कंस दोनों की मानसिकता एक समान, दोनों ही धर्म विरोधी : डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधनी विधानसभा के सतराना, लाडकुई में किया जनसभा को संबोधित

सीहोर/रेहटी। सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार अंतिम चरण में है। 13 नवंबर को बुधनी उपचुनाव के लिए मतदान है। इससे पहले दिग्गज नेताओं की लगातार सभा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में सीहोर जिले के सतराना में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पक्ष में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस और कंस में कोई अंतर नहीं है। कंस भी धर्म विरोधी था। कंस तो भगवान श्रीकृष्ण का विरोधी था। उसने भगवान श्री कृष्ण से ही विरोध किया तो कंस की दुर्दशा भी क्या हुई। ऐसी ही मानसिकता कांग्रेस पार्टी की भी है। कांग्रेस के लोग भी धर्म विरोधी लोग हैं। हम गोवर्धन की पूजा करते हैं तो कांग्रेस के लोग कहते हैं कि गोवर्धन की पूजा क्यों करते हो। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश पर वर्षों राज किया, लेकिन उनकी सरकारों में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। मध्य प्रदेश में तो एक मिस्टर बंटाधार थे, जिन्होंने पूरे मध्य प्रदेश का ही बंटाधार कर दिया। अब वे फिर से वोट मांगने के लिए बुधनी में आ रहे हैं, लेकिन उनकी बातों में नहीं आना है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी को विकास का रोड मॉडल बनाया। अब बुधनी के विकास की तर्ज पर मध्य प्रदेश का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मध्यप्रदेश का हाल जो था वह है किसी से छिपा नहीं है। हेलीकॉप्टर से देखते थे तो नीचे धूल ही धूल उड़ती थी। धूल का गुब्बार ही नजर आता था, लेकिन अब हर तरफ सड़कों का जाल बिछ गया है। अब तो हेलीकॉप्टर उतरता है, तब भी धूल नजर नहीं आती है। सभा को रमाकांत भार्गव, युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।
कांग्रेस से पूछिए 55 सालों का हिसाब –
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग अगर आएं, तो उनसे 55 सालों का हिसाब पूछिए। भाजपा की सरकार ने 20 सालों में ऐसा विकास किया है, जो कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर पाई। लेकिन कांग्रेस लोगों को अंधे कुएं में डालकर बस अपनी राजनीति की रोटियां सेंकती रही। उसे विकास से कोई लेना-देना नहीं था। प्रदेश में विकास के इस सिलसिले को जारी रखना है और रिकॉर्ड वोटों से भाजपा को जिताना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुधनी और यहां की जनता हमारे लिए इतनी भाग्यशाली हैं कि बुधनी सीट से हमें प्रदेश के मुखिया मिले, जिन्होंने सिर्फ बुधनी ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में जबर्दस्त विकास किया। हालांकि कांग्रेस के 55 सालों की तुलना में हमें सिर्फ 20 साल ही मिले हैं, लेकिन इन 20 सालों में भाजपा सरकार ने बुधनी और प्रदेश की सूरत बदल दी है। 20 साल पहले जो लोग बुधनी आए होंगे, वो आज की बुधनी को पहचानेंगे नहीं। प्रदेश का विकास कितनी तेजी से हुआ है, इसका अंदाज आप इस तथ्य से लगा सकते हैं कि 2003 में प्रदेश में प्रति व्यक्ति सालाना आय, 7500 रुपए हुआ करती थी, लेकिन आज इतने पैसे में गांवों में मजदूर भी नहीं मिलते। प्रदेश में ये अनुकूलता भारतीय जनता पार्टी ने बनाई है। प्रदेश में आज पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध है और सिर्फ बुधनी ही नहीं, बल्कि दिल्ली की मेट्रो ट्रेन भी मध्यप्रदेश की बिजली से चल रही है। किसानों के लिए भाजपा सरकार ने जो काम किए हैं, वो भूतो न भविष्यति हैं। पहले एक फसल मुश्किल से होती थी, आज तीन-तीन फसलें हो रही हैं। पहले खेतों में धूल उड़ती थी, आज हर तरफ हरियाली है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किसानों को 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि देना चालू किया, तो 6 हजार रुपये मध्यप्रदेश सरकार भी दे रही है। कांग्रेस की सरकारों ने कभी एक पैसा किसानों के खातों में नहीं डाला।
विनाश करने वाले भी आ रहे हैं, उन्हें जवाब दें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस चुनाव में जहां एक ओर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने वाली भारतीय जनता पार्टी है, वहीं दूसरी तरफ विनाश करने वाले भी आप लोगों के बीच आ रहे हैं। इन्हें अभी चैन नहीं पड़ रहा है। इनकी हिम्मत और बेशर्मी देखिए कि इन्होंने अपने शासनकाल में कुछ नहीं किया, लेकिन फिर भी हर चुनाव में वोट मांगने के लिए पता नहीं कहां से आ जाते हैं। जब ये आएं, तो इनसे कहना है कि आओ तुम्हारे कर्म बताते हैं। सड़क, बिजली, पानी के जो काम आज हुए हैं, वो 50-55 साल पहले भी हो सकते थे। और अगर उस समय ये काम हमारे प्रदेश में हुए होते, तो हमारे पूर्वज भी उन्हें दुआ देते। डॉ. यादव ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में हमारी बहनें बैठी हैं, आप बताइये, क्या कांग्रेस की सरकार ने आपके खातों में एक रुपया भी डाला था? जब हमारे तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना शुरू की, तो ये कहते थे कि बस, इस महीने डाल देंगे, अगले महीने तो योजना बंद हो जाएगी। लेकिन ये कहते रहे और हम आपके खातों में पैसे डालते रहे। आज भी 1.29 करोड़ बहनों के खातों में नवम्बर की किश्त आएगी। एक जमाने में गैस कनेक्शन सिर्फ बड़े लोगों के पास हुआ करते थे, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हर बहन को उज्जवला गैस कनेक्शन दिए और साल में दो गैस टंकियां भी दे रहे हैं।
हमारी संस्कृति मातृ सत्ता पर आधारित है –
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति मातृ सत्ता पर आधारित है। हम धरती को माता कहकर शीश झुकाते हैं। दुनिया में 200 से अधिक देश हैं, लेकिन सिर्फ भारत देश में ही भारत माता की जय बोला जाता है। हम अपने देश को भी माता मानते हैं। हमारे भगवान भी तभी प्रसन्न होते हैं, जब हम जय सीताराम की, जय राधेश्याम की बोलते हैं। इनमें भी पहला नाम माता सीता और राधा रानी का होता है। लेकिन कांग्रेस के लोगों को हमारी सनातन संस्कृति पसंद नहीं है। वो कहते हैं आप गोवर्धन पूजा क्यों कर रहे हैं? इन्होंने अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने में रुकावटें डाली। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हमारे मुस्लिम भाई आए, सारी दुनिया आई, लेकिन कांग्रेस के लोग नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। कांग्रेस के लोग कंस के रास्ते पर चल रहे हैं। ये नकली गांधी, वोटों के लिए महात्मा गांधी के नाम का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन हमें भगवान श्री कृष्ण के बताए रास्ते पर चलना है। जिस तरह से भगवान कृष्ण ने शिशुपाल की 99 गालियां क्षमा की थीं, उसी तरह कांग्रेस के लोग कुछ भी बोलें आपको 13 तारीख तक गिनती गिनना है। इसके बाद जिस तरह से भगवान श्री कृष्ण ने अपनी ऊंगली से सुदर्शन चक्र छोड़कर शिशुपाल का गला काट दिया था, उसी तरह आपको भी अपनी ऊंगली से कमल का बटन दबाकर अपने वोट से कमल खिलाएं, कंस की राह पर चल रहे कांग्रेसी अपने आप निपट जाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश शासन की मंत्री एवं जिले की प्रभारी कृष्णा गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, राजेंद्र सिंह राजपूत, गुरुप्रसाद शर्मा, दीपक जोशी, विजयपाल सिंह, कार्तिकेय सिंह चौहान, विशाल पटेल, प्रेमशंकर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak uvařit dokonalé těstoviny: 5 jednoduchých triků od našich kuchařů" "Nejlepší způsoby, jak udržet svůj oheň na grilu dostatečně horký" "10 výhodných tipů pro efektivní zavlažování vašeho zahrady Co je lepší krmit růže nyní, aby bohatě Jak uvařit lahodnou sušenku: Victoria kuchař se Jmenováno: 7 nepostradatelných produktů na hubnutí pro osoby starší 50 Jak na lesklé podlahy: návod, Rychlá snídaně: Jak efektivně Recept na chutnou Vyzkoušejte tento výrobek a získejte Chcete žít jednodušeji a užít si každodenního života plnými doušky? Navštivte náš web plný užitečných rad a tipů na usnadnění každodenních činností, zajímavé recepty a užitečné články o zahradničení. Najdete zde vše, co potřebujete k tomu, abyste si užívali každou chvíli a měli zdravý a plnohodnotný život. Přijďte a objevte svět lifestylových hacků, kuchařských tipů a zahradnických nápadů s námi!