Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

कांग्रेसी मायावी हैं, जाल फैलाएंगे, फंसना नहीं है: शिवराज सिंह चौहान

- बुधनी उपचुनाव का रण... प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन केंद्रीय कृषि मंत्री ने संभाला मैदान, तीन सभाएं, एक रोड शो किया

सीहोर। बुधनी विधानसभा में उपचुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी के ग्राम चकल्दी में जनसभा की। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग मायावी हैं। वे आकर अपना मायाजाल बिछाएंगे, लेकिन उनके जाल में फंसना नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ, सिर्फ मध्यप्रदेश का विनाश हुआ है। मिस्टर बंटाढार ने मध्यप्रदेश को पूरी तरह से बंटाढार कर दिया। वे अपने खुद का क्षेत्र तो बचा नहीं सके और अब यहां पर कांग्रेस के लिए वोट मांगने आ रहे हैं, लेकिन इन मायावियों के जाल में फंसना नहीं है। इससे पहले चकल्दी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री का भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत सत्कार किया।
बुधनी एवं यहां की जनता मेरे दिल में बसती है-
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी और बुधनी की जनता मेरे दिल में बसती है। मैं दिल्ली जरूर चला गया हूं, लेकिन बुधनी से दूर नहीं रहूंगा। केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन बुधनी विधानसभा का विकास लगातार होता रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास के इतने कार्य हुए हैं कि यह काम कभी कांग्रेस की सरकार सोच भी नहीं सकती। बुधनी में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। पक्के मकान बनाए गए हैं। घर-घर गैस सिलेंडर दिए गए हैं। बहनों के लिए लाडली बहना योजना शुरू की गई है।
कांग्रेस ने किया था मध्यप्रदेश का बंटाधार –
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जनता कितनी परेशान थी। यह किसी से छिपा नहीं है। मध्यप्रदेश में एक मिस्टर बंटाधार आए थे और उन्होंने पूरे मध्यप्रदेश का बंटाधार कर दिया था। कांग्रेस की सरकार में बिजली रहती नहीं थी। किसानों के लिए पर्याप्त सिंचाई की सुविधा नहीं थी। बहनों की आंखें चूल्हे फूंक-फूंक कर खराब हो गई। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गंगा को आगे बढ़ाना है तो भाजपा को जिताएं। बुधनी क्षेत्र का हर कंकर मेरे लिए शंकर है, हर बूंद गंगा व नर्मदा का जल है। कांग्रेस ने बुधनी व मध्यप्रदेश के विकास के लिए कोई कार्य नहीं। कांग्रेस के शासनकाल में बुधनी और मध्यप्रदेश विकास के लिए तरस रहा था। 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश का विकास शुरू हुआ। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास की गंगा बहा रही है। 2023 में बुधनी विधानसभा में जीत का जो रिकॉर्ड बना है, इस उप चुनाव में उस जीत के रिकॉर्ड को तोड़ना है। विधानसभा उपचुनाव में रमाकांत भार्गव की जीत प्रधानमंत्री श्री मोदी और शिवराज सिंह चौहान की जीत है।
असली भगवान जीवित व जागृति जनता, मैं इसकी सेवा में लगा हूं –
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब मैं यहां आया तो बच्चों ने मुझे पकड़ लिया। मैं सभी बच्चों को आश्वस्त करता हूं और वचन देता हूं कि जब तक मेरी सांस चलेगी, तुम्हारी जिंदगी में परेशानी नहीं आने दूंगा। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि असली भगवान तो जीवित, जागृति जनता है। इनकी सेवा कर ली तो भगवान की पूजा हो जाएगी। मुझे बेटियों में देवी, बहनों में लक्ष्मी, बच्चों में राम और श्याम, नौजवानों में शंकर दिखाई देते हैं। इनको कष्ट में पहुंचाकर मंदिर में पूजा कर भी ली तो भगवान कभी प्रसन्न नहीं होंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनता के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कांग्रेस को खुद सहारे की जरूरत-

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से समाप्त हो गई है। कांग्रेस को कोई और नहीं समाप्त कर रहा, वह अपने आप ही समाप्त हो रही है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी का जनता से काई वास्ता नहीं। कांग्रेस पार्टी को खुद सहारे की जरूरत है, वह जनता की सहायता क्या करेगी। कांग्रेस फुस्सी बम है, हरियाणा में भी नहीं फूटा और यहां भी नहीं फूटेगा। कांग्रेस का साथ देने से क्या फायदा है, इनकी न भोपाल में सरकार है और न ही दिल्ली में। कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। हरियाणा में राहुल बाबा जलेबी खा रहे थे, वहां भी फुस्स हो गए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह अब वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। मैं दिग्विजय सिंह और कांग्रेस से पूछता हूं कि जब वे मुख्यमंत्री थे, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो विकास क्यों नहीं किया। कांग्रेस पार्टी बुधनी क्षेत्र में विकास एक भी नहीं लगाया, यही कारण है कि वर्षों से सत्ता से दूर हैं। जो लाखों वोटों से राजगढ़ में लोकाभा का चुनाव हारे हैं, वे यहां जिताने की बात करते हैं। विकास की गंगा को आगे बढ़ाना है, तो भाजपा को जिताना है। श्री चौहान ने कहा कि बुधनी की जनता का सुख मेरा सुख है, आपका दुख मेरा दुख है। अगर कांटा आपको गड़ता है, तो दर्द मुझे होता है, बीमार आप होते है तो चिंता मुझे होती है कि आप ठीक कैसे हो जाएं। मैं आपका सेवक हूं। मैं जीयूंगा भी आपके लिए और मरूंगा भी आपके लिये। मरने के बाद भी मेरी राख से आपके लिये ही आवाज आएगी।
बुधनी को अपना परिवार मानकर कार्य किया –
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं वर्षों इस क्षेत्र से विधायक रहा, बुधनी को कभी विधानसभा क्षेत्र मानकर कार्य नहीं किया। मैंने हमेशा बुधनी विधानसभा क्षेत्र को अपना परिवार मानकर कार्य किया है। रमाकांत भार्गव यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं, वे पांच साल सांसद रहे, इसके पहले भी इस क्षेत्र की सेवा करते रहे हैं। रमाकांत भार्गव हमेशा कार्य करने में, जनता की सेवा करने में भरोसा रखते थे, लेकिन कभी कार्यों का श्रेय नहीं लेते थे। इस क्षेत्र में जो भी कार्य भाजपा सरकार में हुए हैं, सबको पूरा कराने में रमाकांत भार्गव का महत्वपूर्ण योगदान है।
ये रहे मौजूद –
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट, नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, सुश्री उषा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, गोलू शुक्ला, आशीष शर्मा, गोपाल सिंह इंजीनियर, सुदेश राय, जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता गुरुप्रसाद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुनाथ भाटी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान, मारुति शिशिर सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने की भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, बनाई रणनीति
सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा में उपचुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने रेहटी मेें भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। इससे पहले रेहटी पहुंचे भाजपा नेता श्री अरोरा का यहां पर स्वागत, सत्कार किया गया। इसके बाद भाजपा चुनाव कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। बैठक में मतदान सहित आगामी कार्यों को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले श्री अरोरा ने भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के समर्थन में लाड़कुई, भैरूंदा सहित कई गांवों में भी जनसंपर्क किया था। अब उन्होंने रेहटी पहुंचकर बैठक ली। इस दौरान सभी ने संकल्प भी लिया कि भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को ज्यादा से ज्यादा मतों से जिताएंगे। भाजपा ने श्री अरोरा को चुनाव से संबंधित अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिसको लेकर वे लगातार बुधनी विधानसभा में सक्रिय रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री और विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल ट्रेलर, रेहटी नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, ओमप्रकाश माहेश्वरी, पार्षद अंकेश चौहान, नंदकिशोर सैनी, प्रेम विष्वकर्मा, मेहरबान सिंह चौहान, शिवानंद ठाकुर, पुरुषोत्तम मंगतानी, महेशजी, गजराज सिंह पटेल, अर्चना राजीव शर्मा, राजू गोयत, सेवा यादव, छगन यादव सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.