Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

मोबाइल के उजाले में विधायक रमाकांत भार्गव ने किया पुल का शुभारंभ

सीहोर। जिले के बुधनी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रमाकांत भार्गव ने मोबाइल के उजाले में पांडागांव नदी पर बने पुल का फीता काटकर शुभारंभ किया। अब ये पुल जल्द ही आमजनों के लिए शुरू हो सकेगा। करीब साढ़े 9 करोड़ रूपए की लागत से बने पुल पर ठेकेदार एवं जिम्मेदार लाईट की व्यवस्था नहीं कर सके। इसके कारण विधायक श्री भार्गव को मोबाइल के उजाले में पूजा करके पुल का फीता काटना पड़ा। इससे पहले विधायक गोपालपुर पहुंचे एवं उन्होंने उपस्थित आमजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का आभार जताया। यहां पर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनकी भव्य अगवानी की। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई तो वहीं ढोलबाजों भी बजाए गए। लोगों ने फूल बरसाकर अपने विधायक का स्वागत किया। इसके बाद वे स्वागत मंच पर पहुंचे तो वहां भी स्वागत करने वालों की लंबी लाईन लगी रही। इस दौरान लोकार्पण कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअली जुड़े एवं उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।
विकास कार्यों में नहीं आएगी कोई कमी –
स्वागत मंच से वर्चुअली जुड़े केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि वे भले ही दिल्ली पहुंच गए हैं, लेकिन बुधनी विधानसभा एवं वहां की जनता उनके दिल में बसती है। वे बुधनी की जनता के बीच में हमेशा से रहे हैं एवं आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बुधनी विधानसभा का विकास पिछले 18 वर्षों तक होता रहा है वैसा ही विकास आगे भी जारी रहेगा। नवनिर्वाचित विधायक रमाकांत भार्गव ने कहा कि बुधनी विधानसभा की जनता ने उन्हें जो आशीर्वाद दिया है वह आशीर्वाद वे विकास कार्यों के जरिए लौटाएंगे। उन्होंने जनता के साथ ही भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का भी आभार प्रकट किया है एवं भरोसा दिलाया है कि वे बुधनी के लिए दिन-रात सेवा में तत्पर रहेंगे एवं विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन भी मौजूद रहे।
9 करोड़ 48 लाख की लागत से बना है पुल-
भैरूंदा से संदलपुर तक बनने वाले नेशनल हाईवे पर पांडागांव नदी पर पुल का निर्माण कराया गया है। इस पुल की लागत करीब 9 करोड़ 48 लाख रूपए आई है। इससे पहले करोड़ों की लागत से इस नदी पर बॉक्स ब्रिज का निर्माण भी कराया गया था। पुल का निर्माण लंबे समय से चल रहा था एवं अब इसका निर्माण कार्य पूरा किया गया है। पुल निर्माण कंपनी डॉली कंस्ट्रक्शन द्वारा इसका निर्माण किया गया है। अब पुल को जल्द ही आमजनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद यहां से आने-जाने वालों के लिए मार्ग बेहद सुगम हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak vrátit ponozkám bělostnou barvu V Austrálii zemřel muž na extrémně vzácný virus: Proč kočka 4 důvody, proč je solný