Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर के मानपुरा गांव के तालाब में नहाने गए दो मासूम गहरे पानी में डूबे, हुई मौत

- मामा-बुआ के भाई-भाई थे दोनों मासूम, घटना के बाद घर में मची चीख पुकार, सूचना पर पहुंची पुलिस

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ गांव मानपुरा में उस समय मातम छा गया, जब यहां के दो मासूम बालक तालाब में नहाने के दौरान गहने पानी में चले गए और उनकी डूबने से मौत हो गई। दोनों आपस में मामा-बुआ के भाई-भाई थे एवं उनकी उम्र भी 12-12 वर्ष है। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई एवं गांव में भी मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी उस समय लगी, जब दोनों मासूम काफी देर तक नजर नहीं आए तो पता चला कि वे तालाब में नहाने गए थे। इसके बाद उनकी तलाशी शुरू की गई तो उनके शव तालाब में मिले। पुलिस ने दोनों मासूमों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा।
जानकारी के अनुसार मंडी थाना अंतर्गत गांव मानपुरा में इंदौर निवासी अनमोल (12) पिता कमल सिंह सूर्यवंशी अपने मामा के घर आया हुआ था। अनमोल अपने मामा के लड़के रितिक (12) पिता राजेन्द्र धनवारे के साथ शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव के ही तालाब पर नहाने गया था। बताया जाता है कि जब दोनों बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई। लोगों ने बताया कि दोनों बच्चों को तालाब के पास देखा गया था। जब तालाब में दोनों बच्चों को तलाशा गया तो दोनों के शव तालाब में मिले। संभवतः गहरे पानी में जाने से दोनों बच्चे तालाब में डूब गए। सूचना पर मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा।
घर एवं गांव में छाया मातम –
मृतक परिवार के लोगों को दोनों मासूम बच्चों की मौत बर्दास्त नहीं हो रही है। परिजनों के रो-रोकर बुरे हाल हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें क्या पता था कि दोनों बच्चों का आज आखिरी दिन होगा। दोनों बच्चे हंसमुख स्वभाव के थे। अनमोल अभी कुछ दिन पहले ही अपने मामा के घर आया था। इस मामले में मंडी थाना प्रभारी माया सिंह ने बताया कि अनमोल और रितिक के तालाब में डूबने के कारण मौत हो गई। दोनों मामा-बुआ के भाई-भाई थे। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.