Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

’सुशासन दिवस’ पर भाजपा नेता भूले ’अनुशासन’, जूते-चप्पल पहनकर किया अटलजी को नमन एवं माल्यार्पण

- सीहोर जिले में नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मनाई गई अटलजी की 100वीं जन्म जयंती

सीहोर। 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस बार भाजपा ने जयंती के अवसर पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाई। नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुए, लेकिन इस बार अनुभव की कमी भी साफतौर से दिखाई दी। यही कारण रहा कि भाजपा नेता सुशासन दिवस पर भी ’अनुशासन’ भूल गए एवं जूते-चप्पल पहनकर ही स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी को नमन किया एवं माल्यार्पण भी किया। सीहोर जिले के भैरूंदा तहसील, रेहटी तहसील के मंडलों में सुशासन दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रमों के कुछ ऐसे फोटो, वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कार्यक्रमों के दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के साथ में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा नेता जूते-चप्पल पहनकर स्वर्गीय अटलजी को याद कर रहे हैं।

युवाओं के हाथों में कमान –
सीहोर जिले के 24 मंडलों में ज्यादातर मंडल अध्यक्षों की कमान युवा हाथों में सौंपी गई है। भैरूंदा तहसील के तहत आने वाले भाजपा के तीन मंडल भैरूंदा मंडल में आशीष शर्मा, गोपालपुर मंडल में पंकज पंवार एवं लाड़कुई मंडल में पवन मीना को मंडल अध्यक्ष बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी तरह रेहटी तहसील के सलकनपुर मंडल में बनवीर सिंह चंद्रवंशी, चकल्दी मंडल में रमेश बारेला को अध्यक्ष बनाया गया है। सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इन मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में ही पार्टी का अनुशासन भी तार-तार होता हुआ दिखाई दिया। हालांकि इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

सभी 24 मंडलों में मनाई अटलजी की जयंती –
भारत रत्न स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर सीहोर जिले के सभी 24 मंडलों के 1257 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय भैरूंदा में अटल उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए एवं पुष्पांजलि अर्पित की। राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा इछावर, विधायक रमाकांत भार्गव शाहगंज, गोपालसिंह इंजीनियर आष्टा के सभी मंडलों में, प्रिंस राठौर सीहोर, नरेश मेवाड़ा सीहोर, राजकुमार गुप्ता सीहोर, सुदीप प्रजापति सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर सीहोर नगर के अटल चौराहे पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के मार्गदर्शन में सीहोर जिले के 24 मंडलों में बूथ स्तर पर अटलजी की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने स्वर्गीय अटलजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान जरीकर्म भी हुए।

सलकनपुर मंडल ने मनाया सुशासन दिवस एवं वीर बाल दिवस-
सीहोर जिले के भाजपा सलकनपुर मंडल में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इसके साथ ही वीर बाल दिवस का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में मंडल के प्रत्येक बूथ पर स्वर्गीय अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं दो वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। सलकनपुर मंडल का सामूहिक कार्यक्रम ग्राम मांजरकुई में आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, नगर परिषद रेहटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, जनपद सदस्य, सरपंच गण, मोर्चों के अध्यक्षगण, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मातृशक्ति भी मौजूद रहीं। इस दौरान स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके, पुष्पमाला पहनाकर उन्हें सादर नमन किया गया। इधर सिख समुदाय के दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादो बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भी सलकनपुर मंडल के समस्त कार्यकर्ता, नेतागण सहित बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद रहे।
स्व. अटलबिहारी वाजपेयी ने देश को सुशासन दिया: जसपाल सिंह अरोरा
देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में सीहोर के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं उनके मित्रमंडल द्वारा नगर के अटल चौक पहुंचकर अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं उन्हें शत-शत नमन भी किया। इस अवसर पर श्री अरोरा ने कहा कि स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी ने देश को सुशासन दिया था। उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। स्वर्गीय अटलजी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना जैसी बेहद महत्वपूर्ण योजना को साकार रूप दिया। इसी का परिणाम है कि आज देश-प्रदेश एवं सीहोर जिले के गांव एक-दूसरे से जुड़ पाए हैं। स्वर्गीय अटलजी राजनीति के वे प्रणेता थे, जिन्होंने हमेशा से सुचिता की राजनीति की पहल की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.