Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भारतीय किसान संघ किसानों की मांगों को लेकर 10 जनवरी को सौंपेगा तहसीलदार को ज्ञापन

रेहटी। भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 10 जनवरी को रेहटी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में भारतीय किसान संघ ईकाई रेहटी तहसील की बैठक का आयोजन कृषि उपज मंडी रेहटी स्थित किसान भवन में किया गया। बैठक में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रांत जैविक प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर, संभाग जैविक प्रमुख जीवन सिंह परमार, तहसील प्रभारी सचिन पटेल, तहसील अध्यक्ष भुजराम जाट सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। बैठक में किसानों ने बताया कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल रही है। बिजली रात में दी जाती है, इससे सर्दी के दिनों में परेशानियां भी होती है। इसी तरह किसानों को समय पर खाद की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती है, जिससे वे परेशान होते हैं। किसान मेहनत से फसल उगाता है, लेकिन उनको बेचने में भी उसे मशक्कत करनी पड़ती है। इसी तरह रेहटी तहसील में मिट्टी प्रयोगशाला, बीज केंद्र, गौ शालाएं भी नहीं है। मूंग की फसल में भी किसानों को नहर से पानी दिया जाए। इसी तरह की अनेक समस्याओं को लेकर किसानों ने अपनी बात रखी। अब भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की मांगों को लेकर 10 जनवरी को रेहटी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं किसानों की मांगों से प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। बैठक के दौरान भारतीय किसान संघ रेहटी ईकाई का गठन भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.