Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीलाइफस्टाइलविशेषसीहोर

कांग्रेस का ’जय बापू, जय भीम जय संविधान’ अभियान 27 जनवरी से शुरू, एक वर्ष तक चलेगा

- सीहोर में जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुआ महासम्मेलन

सीहोर। कांग्रेस पार्टी ’जय बापू जय भीम जय संविधान’ अभियान की शुरूआत 27 जनवरी से कर रही है। यह अभियान एक वर्ष जनवरी-2026 तक चलेगा। इस दौरान लगातार कार्यक्रम होंगे। अभियान को लेकर तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसको लेकर कांग्रेस ने सीहोर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र सीहोर, इछावर एवं बुधनी के कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन आयोजित किया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, विक्रम मस्ताल शर्मा सहित कई अन्य नेता शामिल हुए। इससे पहले सीहोर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य नेताओं की सीहोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में भव्य अगवानी की गई। जगह-जगह मंच बनाकर भी फूलों की बारिश की गई।
कांग्रेस ने रफ्तार पकड़ी, अब दौड़ भी लगाएगी: जीतू पटवारी –
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रफ्तार अब धीरे-धीरे बढ़ रही है और जल्द ही यह दौड़ भी लगाएगी। कांग्रेस में इस शक्ति का संचय उसके कार्यकर्ताओं के कारण हुआ है। अब पार्टी का कार्यकर्ता सक्रिय हो गया है। जब मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, तब विधानसभा के चुनाव थे और पार्टी बेहद विसम परिस्थितियों में थी। कई लोग पार्टी छोड़-छोड़ कर जा रहे थे, लेकिन मध्यप्रदेश के उपचुनाव में विजयपुर और बुधनी की जीत का अंतर बेहद कम कर दिया, जिससे पूरे प्रदेश का माहौल बदल दिया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि 2025 का साल कांग्रेस के संगठन का साल होगा। इस साल में हम मोहल्ला कमेटी, बूथ कमेटी बनाएंगे, जिसमें सभी वर्गों के लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पूछा कि सीहोर के जनप्रतिनिधि ने विधानसभा में किसानों की समस्या को उठाया क्या? उन्होंने किसानों की मांग एमएसपी का समर्थन किया क्या? इस पर उपस्थित जनसमूह में निराशा ही नजर आई। अंत में जीतू पटवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों से आगामी दिनांक 27 जनवरी 2025 को मऊ में आयोजित होने वाली विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की भी अपील की।
संविधान हमारे लिए गीता-रामायण की तरह: सज्जन सिंह वर्मा-
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि संविधान हम सबके लिए गीता, रामायण की तरह है। जनमानस के हृदय में संविधान के प्रति आस्था है, परंतु भाजपा इस संविधान के साथ छेड़छाड़ की मंशा बनाए हुई है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान सीहोर प्रभारी जयश्री हरिकिरण, प्रदेश सचिव पवन पटेल, दिनेश मेघवानी, पूर्व विधायक व प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र पटेल, पूर्व अध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर, पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष गेहलोत ने किया एवं आभार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय पटेल हवेली ने व्यक्त किया।
राजीव गुजराती की अध्यक्षता में हुआ आयोजन-
सीहोर जिला मुख्यालय पर जिले की तीन विधानसभा सीहोर, इछावर व बुधनी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत बैनर, पोस्टर व स्वागत मंच लगाकर गगनभेदी आतिशबाजियों व ढोल-ढमाकों के साथ पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जीतू पटवारी द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती द्वारा अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।
ये रहे उपस्थित-
इस अवसर पर ओमदीप, महेश दयाल चौरसिया, ओम वर्मा, जमना प्रसाद राठौर, सूरज जलोदिया, हरपाल ठाकुर, मेघा परमार, विक्रम मस्ताल शर्मा, हरीश राठौर, निशांत वर्मा, डॉ. अनीस खान, जफर लाला, नईम नवाब, राजेंद्र ठाकुर, सुनील दुबे, सुरेश राठौर, रमेश गुप्ता, ओम बाबा, नरेंद्र खंगराले, प्रेम गुप्ता, देवीसिंह थारोल, बलवान पटेल, मनोज परमार, कलीम पठान, रामनारायण शर्मा, निशांत वर्मा, मीना सिंघी, भैया मिया, पवन राठौड़, विवेक राठौड़, राजेंद्र वर्मा, सत्यनारायण भाटी, सीताराम भारती, ईश्वर सिंह चौहान, घनश्याम यादव, आशीष गहलोत, पवन गुर्जर, मनोहर वर्मा, कलीम पठान, घनश्याम मीणा, सुदीप व्यास, मजीद अंसारी, केके रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत तोमर, नवीन सोलंकी, हसीन कुरैशी, आजम नेता, पंकज शर्मा, कमलेश चांडक, तनिष्क त्यागी, मनीष मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se naučit triky a tipy na zlepšení vašeho každodenního života? Navštivte náš web plný užitečných rad pro domácnost, kuchařství a zahradničení. Objevte nové recepty, kreativní nápady a zajímavé články, které vám pomohou vytvořit skvělý a pohodlný životní styl. S námi se dozvíte, jak efektivněji péčovat o zahradu a vytvořit z ní malý ráj rostlin a květin. Připojte se k naší komunitě a staňte se mistry v gastronomii i zahradničení! Práce a Kebab bez grilu: Jak připravit lahodný kebab v troubě Hemisekce zubu: význam a provádění operace Tajemný trik: Křupavé na povrchu, šťavnaté uvnitř: 2 tajemství Jak správně zasadit kopr, Zjistěte ty nejlepší triky pro domácnost, vylepšete své kuchařské dovednosti a získejte užitečné rady pro pěstování zeleniny ve vaší zahradě. Naše stránky nabízí spoustu užitečných článků a tipů, které vám pomohou usnadnit každodenní život a zlepšit vaše dovednosti. Přijďte a objevte svět lifestylových hacků, kulinářských rad a zahradnických triků!