Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

’शिव-साधना’ पुत्रों की शादी : जैत में हुआ भव्य आयोजन, मेहमानों के स्वागत-सत्कार में जुटा रहा चौहान परिवार

- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, साधना सिंह ने गाया गीत

सीहोर। इस समय हर तरफ शादियों की धूम है, लेकिन इन शादियों में एक शादी सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। जी हां हम बात कर रहे हैं ’शिव-साधना’ यानी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान एवं कुणाल चौहान की शादी की। हालांकि दोनों शादियों अलग-अलग तारीखों में हैं, लेकिन इन शादियों का एक ही बड़ा आयोजन गृह ग्राम जैत में हुआ। इसके लिए भव्य तैयारियां भी की गई थीं। कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी 6 मार्च एवं छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी 14 फरवरी को है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह एवं दोनों बेटों के साथ शनिवार को सलकनपुर पहुंचकर मां बिजासन के दर्शन किए। रविवार को गृह ग्राम जैत में करीब 50 हजार लोगों का आयोजन हुआ। इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं थीं। 2 हजार से अधिक वालेंटियर भी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। शिवराज सिंह चौहान, साधना सिंह, कार्तिकेय सिंह चौहान सहित पूरा चौहान परिवार शादी में आए मेहमानों के स्वागत, सत्कार में लगे रहे।
इंदौर के शिव महाराज ने संभाली भोजन व्यवस्था –
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह के बेटों कार्तिकेय सिंह चौहान एवं कुणाल चौहान की शादी तो अलग-अलग तारीखों में हैं, लेकिन उनकी शादी को लेकर उनके गृह ग्राम जैत में भव्य आयोजन किया गया। आयोजन 9 फरवरी रविवार को था। इसमें करीब 45 हजार से अधिक लोग पहुंचे। इंदौर के प्रसिद्ध शिव महाराज को कैटर्स का काम सौंपा गया। इसके लिए बुधनी विधानसभा के नेताओं, कार्यकर्ताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं थीं। भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्षों, नगर परिषदों के अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को शादी में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई थीं।
मेहमानों के स्वागत, सत्कार में जुटा रहा ’शिव परिवार’
शादी में जैत आने वाले मेहमानों का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान सहित पूरे चौहान परिवार ने स्वागत, सत्कार किया। इसके लिए मंच भी बनाया गया था। मंच पर शिवराज सिंह चौहान एवं उनका परिवार मौजूद था। यहां आने वाले लोग मंच पर पहुंचकर शादी की बधाई देते रहे। शादी के लिए बुधनी विधानसभा सहित सीहोर जिलेभर एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया गया था। शादी के लिए ई-कार्ड लोगों को मोबाइल पर भेजे गए। इसके साथ ही एक टीम लगातार लोगों को फोन करके शादी के लिए आमंत्रित भी करती रही। लोगों में भी शादी का खासा उत्साह रहा। सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में देखने को मिला। शादी समारोह में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
शिवराज सिंह, साधना सिंह ने गाया गीत –

शादी समारोह के दौरान शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह ने मंच से गीत भी गाया। दरअसल समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए संगीत की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों… गीत गाकर समां बांध दिया। साधना सिंह ने चंदा है तू मेरा सूरज है तू…. गीत गाया। शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह शादी में आए मेहमानों को खाना भी परोस रहे थे।
चल रही हैं शादी की रस्में –
शिव-साधना के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। उससे पहले उनके घर में शादी की रस्में चल रही हैं। साधना सिंह महिलाओं के साथ में खल मिट्टी सहित अन्य रस्में पूरी करने में जुटी हुई हैं। इन रस्मों का उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर किया है। वे शादी को लेकर बेहद उत्सुक भी दिखाई दे रही हैं।
हर शुभ कार्य से पहले जाते हैं मां बिजासन के दरबार-
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हर शुभ कार्य को करने से पहले सलकनपुर स्थित मां बिजासन के दरबार में जरूर पहुंचते हैं। चाहे चुनाव का नामांकन पत्र भरना हो, चाहे चुनाव के नतीजे आने वाले हों या फिर कोई तीज-त्यौहार हो, वे हमेशा सलकनपुर पहुंचकर मां बिजासन के दर्शन, पूजन जरूर करते हैं। इसी तरह उन्होंने धर्मपत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय एवं कुणाल के साथ शनिवार को भी मां बिजासन के दरबार में पहुंचकर उनकी पूजा-अर्चना की। वे यहां पर दिन में पहुंचे एवं मंदिर में पहुंचकर मां बिजासन के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद वे सपरिवार जैत के लिए रवाना हुए। उनके गृह ग्राम जैत में रविवार को शादी का बड़ा आयोजन है और वे सपरिवार वहां आए मेहमानों का स्वागत, सत्कार करेंगे। सलकनपुर पहुंचे शिव परिवार का मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, सदस्य रिखीराम यादव, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, युवा नेता प्रदीप पटैरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंदिर के प्रमुख महंत पंडित प्रभुदयाल शर्मा ने पूजा-अर्चना कराई।
ये हैं शिव-साधना की दोनों बहु-
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की शादी वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को भोपाल में होगी। कुणाल की जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से सगाई हुई थी। कुणाल और रिद्धि एक साथ पढ़े हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों की लव मैरिज है। वहीं शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। उनकी शादी 5-6 मार्च को उदयपुर में अमानत बंसल से होगी। अमानत लिबर्टी शूज कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं। उदयपुर में शादी के बाद 12 मार्च को भोपाल में एक रिसेप्शन भी होगा। करीब चार महीने पहले अमानत और कार्तिकेय की दिल्ली में सगाई हुई थी।

शिवराज सिंह, कार्तिकेय, कुणाल भी नाचे-

शादी समारोह के दौरान बैंडबाजे एवं ढोल पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान, कुणाल सिंह चौहान भी जमकर नाचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Де beste hack voor een goed leven, heerlijke recepten en handige artikelen over moestuinieren - je vindt het allemaal op onze website. Kom langs en ontdek praktische tips en trucs om het meeste uit het leven te halen, nieuwe gerechten te proberen en je moestuin tot bloei te brengen. Laat je inspireren en leer hoe je van elk moment kunt genieten! Rebus voor mensen met uitstekend zicht: Slechts 1 Linkshandig of Waarom pizzadozen vierkant zijn en niet rond: het Alleen een 'sterke man' met een aanzienlijk Vind de 3 verschillen tussen de foto's Ontdek een fout in Warren Buffett's tips voor het laten groeien IQ-uitdaging: test Alleen genieën kunnen het mysterie van het Alleen een echt Een uitdaging voor mensen met Ontdek de ware vader van de baby Alleen de scherpste geesten Fototest: Heb jij een zesde zintuig? - Wat is Изучайте самые полезные лайфхаки, рецепты и советы по огородничеству на нашем сайте. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из свежих овощей и фруктов, а также как выращивать здоровую и полезную еду у себя на участке. Наши статьи помогут вам стать настоящим профессионалом в кулинарии и огородничестве. Погрузитесь в мир полезных советов и новой информации прямо сейчас!