Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

रंगपंचमी पर रेहटी में निकलेगा भव्य जुलूस, हिन्दू उत्सव समिति ने की तैयारियां

- उड़ेगा जमकर रंग-गुलाल, निकलेगा हुरियारों का हुजूम

रेहटी। रंगपंचमी पर रेहटी नगर में भव्य जुलूस निकाला जाएगा। इसको लेकर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा तैयारियां की गईं हैं। इस दौरान जमकर रंग-गुलाल उड़ेगा तो वहीं हुरियारों का हुजूम भी घरों से निकलेगा। रंगपंचमी जुलूस को लेकर नगर में भी तैयारियां की गईं हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन भी इस दौरान मुस्तैद रहेगा।
रेहटी नगर में परंपरानुसार रंगपंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दौरान जमकर रंग-गुलाल उड़ेगा। हुरियारों का हुजूम भी नगर की सड़कों पर निकलेगा। यहां बता दें कि रंगोत्सव का त्यौहार रेहटी नगर में भव्य रूप से मनाया जाता है। इस दौरान होली के अवसर पर लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई, शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन रंगपंचमी पर नगर में जमकर रंग-गुलाल लगाया जाता है। इस दौरान नगर में भव्य रूप से जुलूस भी निकाला जाएगा। इस दौरान डीजे, ढोल भी जमकर बजेंगे। रंगपंचमी के जुलूस को लेकर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा तैयारियां की गईं हैं। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि रंगपंचमी के अवसर पर नगर में भव्य जुलूस निकाला जाता है। इस दौरान सभी लोग जमकर रंग-गुलाल भी खेलते हैं। रेहटी नगर में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर वर्ष इस परंपरा का निर्वहन भी किया जाता है। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा सभी से अपील की गई है कि वे इस आयोजन में शामिल होकर रंगपंचमी के उत्सव को जमकर मनाएं।
सीहोर में भी मनाई जाएगी रंगपंचमी-
सीहोर नगर में भी रंगपंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। सीहोर नगर में भी पहले रंगपंचमी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला जाता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से महादेव की होली का आयोजन होता है। इसके चलते अब रंगपंचमी पर अलग-अलग क्षेत्रों में जुलूस निकाले जाते हैं। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि रंगपंचमी का त्यौहार सीहोर नगर में भी मनाया जाएगा। इस दौरान नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में जुलूस निकलेंगे। नगर में पिछले कुछ वर्षों से महादेव की होली का आयोजन होता है। महादेव की होली भव्य रूप से मनाई जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko po napornem dnevu zmanjka časa, preprost zdrav obrok pogosto reši večer. To temo je vredno bolje spoznati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj le skleda solate, vendar to ne drži vedno. Boljši pristop je preprost recept z nekaj beljakovinami, svežo zelenjavo in okusnimi začimbami.