Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

रेहटी में भगवान श्रीपरशुराम जयंती के अवसर पर निकला चल समारोह

जगह-जगह हुई फूलों की वर्षा, नगर के सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत, सत्कार

रेहटी। नगर में भगवान श्रीपरशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को भव्य चल समारोह निकाला गया। इसमें रेहटी नगर सहित तहसील के ग्रामीण क्षेत्र के सर्व ब्राह्मण समाज के महिला, पुरूष एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। चल समारोह के दौरान नगर में जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने फूलों की वर्षा करके स्वागत, सत्कार किया। इस दौरान शरबत, पानी भी पिलाया गया। चल समारोह में भगवान श्रीपरशुराम रथ पर सवार होकर चल रहे थे तो वहीं आगे-आगे डीजे पर भजनों के साथ युवा नाचते, गाते एवं जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पहले नगर के गांधी चौक स्थित सर्व ब्राह्मण समाज की धर्मशाला से चल समारोह की शुरुआत हुई। चल समारोह चोपड़ा कॉलोनी, मंडी गेट मुख्य मार्ग से होते बाजार, हनुमान चौक से वापस सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला गांधी चौक पर पहुंचा। यहां पर भाजपा नेता एवं समाज के वरिष्ठ विनय भार्गव, युवा कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी केके पालीवाल, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनय पालीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक बंधुओं, पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में भगवान श्रीपरशुराम की आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। यहां बता दें कि भगवान श्रीपरशुराम जयंती 30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर थी, लेकिन सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को चल समारोह निकाला गया।
सामाजिक संगठनों ने किया भव्य स्वागत-

भगवान श्रीपरशुराम जयंती के अवसर पर निकले चल समारोह का नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा फूलों की बरसा करके स्वागत, सत्कार किया गया। इस दौरान साहू समाज, माहेश्वरी समाज, सिंधी समाज, सेन समाज, खाती समाज, अल्पसंख्यक समाज सहित अन्य समाजों ने स्वागत, सत्कार किया। सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मनोहर लाल माहेश्वरी ने सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनय पालीवाल का साफा बांधकर, माला पहनाकर उनका सम्मान किया तो वहीं युवा नेता विक्रम मस्ताल शर्मा का भी शॉल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान सामाजिक महिलाओं, पुरूषों पर भी फूलों की बारिश की गई। इसी तरह नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, स्वर्ण कला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत सहित नगर परिषद रेहटी के पार्षदगण, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने भी चल समारोह का भव्य स्वागत, सत्कार किया। चल समारोह के दौरान अखाड़ों ने भी करतब दिखाए तो वहीं पुलिस भी मोर्चे पर तैनात रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj svežimi sestavinami ter premišljeno izbiro načinov priprave lahko vsakdanji jedilnik postane bolj raznolik. To temo je vredno podrobneje raziskati. na kruhu je to bolj Ko se jeseni zadiši po pečenih jabolkih, pridejo prav tudi lahki recepti z bučo, stročnicami in svežimi zelišči.