Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में ‘पोस्टरों’ की चर्चा, सांसद आलोक शर्मा भी रहे नदारद…

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में 113 करोड़ 45 लाख 59 हजार रुपए के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। इस दौरान जहां सीहोर में लगे पोस्टरों से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान नदारद नजर आए तो वहीं क्षेत्रीय सांसद आलोक शर्मा की अनुपस्थिति भी चर्चाओं में बनी रही। इसके अलावा यहां पर लगे एक ही कार्यक्रम के दो पोस्टरों में भी असमानता नजर आई। यहां पर इन पोस्टरों की चर्चाएं भी जमकर होती रही।
दरअसल विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के लिए नगर की सड़कों पर पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के फोटो तो लगाए गए, लेकिन इन पोस्टरों से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो नदारद नजर आए। एक समय मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर नगर को करोड़ों की सौगात दी थी और उस समय यहां के विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष सहित स्थानीय नेताओं ने उनके लिए पलक-पांवड़े बिछा दिए थे, लेकिन अब पोस्टरों से केंद्रीय मंत्री के फोटो ही गायब हो गए। इधर एक ही कार्यक्रम के लिए बने दो बैनरों में भी असमानता नजर आई। दरअसल एक पोस्टर में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव थे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता में नाम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का लिखा हुआ था। यहीं कार्यक्रम स्थल पर एक अन्य पोस्टर भी लगा था, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान थे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता में नाम मुख्यमंत्री का लिखा हुआ था। यह दोनों पोस्टर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुए। इधर सीहोर सांसद आलोक शर्मा की कार्यक्रम से दूरी भी चर्चाओं में रही। हर कार्यक्रम में शामिल होने वाले सांसद आलोक शर्मा मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री के साथ नजर नहीं आए। हालांकि बताया जा रहा है कि उनका पहले यहां आने का कार्यक्रम तय हुआ था, लेकिन ऐनवक्त पर कार्यक्रम कैंसिल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Jak snadno odstranit odolnou Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.