Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

मूंग खरीदी को लेकर ‘माननीयों’ की पहल, सीएम से मुलाकात करके बताई स्थिति

बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव सहित खातेगांव, सिवनी-मालवा, सोहागपुर विधायक भी सीएम ने मिलने पहुंचे

सीहोर। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी शुरू नहीं करने एवं लगातार किसानों के आक्रोश के बीच सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा के विधायक रमाकांत भार्गव सहित खातेगांव, सिवनी-मालवा और सोहागपुर के विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करके मूंग खरीदी करने का आग्रह किया एवं उन्हें किसानों की स्थिति से भी अवगत कराया है। ‘माननीयों’ ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि सरकार जल्द से जल्द किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी शुरू करे। विधायकों की इस पहल के बाद किसानों को थोड़ा संतोष मिला है एवं उन्हें उम्मीद है कि सरकार विधायकों की मांग पर अमल करेगी एवं जल्द से मूंग की खरीदी शुरू करेगी।

इस समय सीहोर जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों में किसानों ने अपनी मूंग की फसल निकाल ली है, लेकिन अब तक सरकार की तरफ से समर्थन मूल्य पर किसानों की मूंग खरीदी को लेकर कोई तैयारियां शुरू नहीं कराई गई है। इससे जहां किसानों में जमकर असंतोष व्याप्त है तो वहीं किसान संगठन भी अब आंदोलन करने की तैयारियां कर रहे हैं। सीहोर जिले की भैरूंदा, बुधनी, रेहटी सहित इछावर तहसील के कुछ हिस्से में बड़ी संख्या में किसान मूंग का उत्पादन करते हैं। इसके अलावा हरदा, होशंगाबाद जिले में भी जमकर मूंग की पैदावार होती है। इस बार भी किसानों का मूंग बेहतर निकला है, लेकिन अब उन्हें इसे बेचने में परेशानियां आ रही हैं। किसानों की मूंग समर्थन मूल्य पर बिके, इसको लेकर अब बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव सहित सिवनी-मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करके उनसे समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शुरू कराने का आग्रह किया है। बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्रीजी से मिलकर मूंग खरीदी करने का आग्रह किया है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द वे निर्णय लेकर किसानों की मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदने की तैयारियों को लेकर निर्देश देंगे।
सीहोर जिले में 95 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबा-
सीहोर जिलेभर में करीब 95 हजार हेक्टेयर में किसानों ने मूंग की फसल लगाई है एवं 10-12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन भी हुआ है। सीहोर जिले की भैरूंदा, रेहटी, बुधनी एवं इछावर तहसील के कुछ हिस्से में किसानों ने मूंग की फसल लगाई थी। किसानों की मूंग की फसल कटकर तैयार है, लेकिन उन्हें इसके भाव नहीं मिल रहे हैं। सरकार ने अब तक समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा नहीं की है तो वहीं मंडियों में उनकी मूंग को व्यापारियों द्वारा औने-पौने दामों में खरीदा जा रहा है, जिसके कारण उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। कई मजबूर किसान अपनी मूंग मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें इसका दाम नहीं मिल पा रहा है। किसानों में इसको लेकर सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una vetrina di pensieri. In realtà, racconta metodo e identità: vale la pena approfondire il tema. D'inverno bimba di cinque anni ingoia lingotto Da fuori, un blog personale sembra semplice, ma dietro ogni pagina servono costanza, voce autentica e cura dei dettagli.