Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी को लेकर भाजपा नेताओं ने किया केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

सीहोर। समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी को लेकर सीहोर जिले के भाजपा नेताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं ने बुधनी के ग्राम तालपुरा पहुंचकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्री बुधनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश पाल के निवास ग्राम तालपुरा पहुंचे थे। यहीं पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा सलकनपुर मंडल के अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, सलकनपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, अर्जुन मालवीय, अनार सिंह चौहान, रामनारायण साहू सहित अन्य भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार व्यक्त किया है। इससे पहले ग्राम तालपुरा पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री की नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भव्य अगवानी की। भाजपा नेताओं ने किसान हितेषी निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी आभार माना है। अब जल्द ही भाजपा नेता एवं किसान मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम का भी सम्मान करेंगे।
भाजपा सरकार किसानों के साथ: शिवराज सिंह चौहान
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा से किसानों के साथ रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार ने हमेशा से किसानों के हितों में निर्णय लिए हैं। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए लगातार कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे केंद्र ने मंजूरी दे दी है। अब मध्यप्रदेश सहित सीहोर जिले के किसानों से समर्थन मूल्य 8682 प्रति क्विंटल की दर से मूंग की खरीदी की जाएगी।
ये बोले भाजपा नेता-
सीहोर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने हमेशा से किसान हितेषी निर्णय लिए हैं। इस बार भी किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों ने समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द की खरीदी का निर्णय लिया है। इसके लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार का आभार भी है। पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि किसानों के हितों की चिंता सिर्फ भाजपा ही करती रही है। भाजपा के शासनकाल में किसानों को उनका सम्मान दिया जा रहा है तो वहीं कई कल्याणकारी योजनाएं भी उनके लिए चलाई जा रही है। अब समर्थन मूल्य पर किसानों की मूंग खरीदी शुरू कराई जा रही है। भाजपा सलकनपुर मंडल के अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी को लेकर मंजूरी दे दी है और अब जल्द ही किसानों के पंजीयन भी शुरू होंगे। भाजपा की सरकार में किसान सर्वोपरि है। पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा से किसानों के हितों में निर्णय लेती रही है। किसानों के लिए भाजपा की सरकारों में कई योजनाएं शुरू हुईं हैं तो वहीं उनको सम्मान निधि भी दी जा रही है। अब किसानों की परेशानियों को दूर करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का निर्णय भी ले लिया है और जल्द ही इसका कार्य शुरू होगा। सभी नेताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार प्रकट किया है।

बुधनी विधायक पचमढ़ी में आयोजित भाजपा के शिविर में हुए शामिल
भाजपा सांसदों एवं विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में चल रहा है। इसमें बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव भी शामिल हुए हैं। शिविर में सांसद, विधायकों को वरिष्ठ नेताओं द्वारा संबोधित भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Oto kilka pomysłów na kreatywne gotowanie, przydatne życiowe porady i przydatne artykuły o ogrodzie. Znajdź inspirację, ciekawostki i praktyczne wskazówki, które sprawią, że twoje życie stanie się łatwiejsze i bardziej satysfakcjonujące! Czytaj nasze artykuły i ciesz się nowymi pomysłami na codzienne życie. Bez chemikaliów i bez wysiłku: jeden środek za grosze Jak sprawić, że ogórki nie zmękna Dietetycy ujawnili Najbardziej przedwcześnie urodzone dziecko na świecie Jak chronić swój dom przed irytującymi Odkryj najlepsze sposoby na oszczędzanie czasu i pieniędzy w kuchni, poznaj sprawdzone triki kulinarne i dowiedz się, jak cieszyć się świeżymi warzywami z własnego ogrodu. Codziennie nowe artykuły z praktycznymi poradami czekają na Ciebie!