Newsमध्य प्रदेशसीहोर

सर्व ब्राह्मण समाज ने दी अहमदाबाद विमान दुर्घटना के दिवंगत को श्रद्धांजलि

सीहोर। अहमदाबाद में विमान हादसे में मृत आत्माओं की शांति हेतु सर्व ब्राह्मण समाज सीहोर द्वारा स्थानीय सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर मृत आत्माओं की शंाति हेतु दो मिनिट का मौन रखा गया। इस दौरान ईश्वर से मृत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा उनके शोक संतृप्त परिजनों को इस विकट दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पंडित दीपक शर्मा अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, पंडित सुदीप व्यास कार्यकारी अध्यक्ष, पंडित मनीष शर्मा अध्यक्ष चल समारोह, पंडित महेश दुबे ग्रामीण अध्यक्ष, पंडित रजत व्यास चल समारोह युवा अध्यक्ष, मनोहर शर्मा, राजेंद्र दुबे, राकेश शर्मा, बाबू सोत्रिय, राजेश मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una vetrina di pensieri. In realtà, racconta metodo e identità: vale la pena approfondire il tema. D'inverno bimba di cinque anni ingoia lingotto Da fuori, un blog personale sembra semplice, ma dietro ogni pagina servono costanza, voce autentica e cura dei dettagli.