Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

वन विभाग के अधिकारियों ने किया रेहटी औषधि प्रसंस्करण केंद्र का भ्रमण, देखी प्रोसेसिंग व्यवस्था

रेहटी। वन विभाग के अधिकारियों ने रेहटी के औषधि प्रसंस्करण केंद्र पहुंचकर यहां का भ्रमण किया एवं प्रोसेसिंग व्यवस्था को देखा व समझा। अनुसंधान केंद्र भोपाल के मुख्य वन संरक्षक एलएल उइके, सहायक वन संरक्षक भोपाल वीरेंद्र कुमार, सहायक वन संरक्षक भोपाल राहुल रघुवंशी ने औषधि प्रसंस्करण केंद्र पहुंचकर कच्ची औषधि भंडारण, पिसाई चक्की, छानने की विधि, मिक्सिंग मशीन, भट्टी, कोल्ड प्रेस से तेल निर्माण यूनिट, आश्वन संयंत्र, पैकेजिंग भंडारण, बायलर सेक्शन, च्यवनप्रास निर्माण की प्रक्रिया को मशीन के सामने प्रैक्टिकल रूप में समझा। इस दौरान कैप्सूल निर्माण की प्रक्रिया एवं उसमें उपयोग होने वाली औषधि व लगने वाले समय की जानकारी ली। वन अधिकारियों ने वर्षा ऋतु के लिए की जाने वाली तैयारी की जानकारी ली एवं निर्मित औषधि भंडारण कक्ष का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने रेहटी औषधि प्रसंस्करण केंद्र के वैद्य प्रेमनारायण शर्मा, प्रबंधक सुरेश यादव को बताया कि उनके द्वारा वन मेला भोपाल से कच्ची घानी का तेल एवं अन्य औषधि खरीदी गई थी, जिसकी गुणवत्ता बहुत अच्छी निकली और उसके बाद से वे लगातार यहां आने का प्रयास कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि इस संस्था का विक्रय सेंटर भोपाल में भी होना चाहिए। आप वन मंडलाधिकारी सीहोर के माध्यम से एक प्रपोजल भोपाल भेजिए। हम लोग भी आपका सहयोग करेंगे। इस दौरान वैद्य प्रेमनारायण शर्मा, प्रबंधक सुरेश यादव, वन परिक्षेत्र अधिकारी रेहटी चंदर सिंह भिलाला, मुकेश यादव तथा संस्था का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled so zdravi recepti preprosti, a pogosto skrivajo dobre ideje. To temo velja podrobneje raziskati. na prvi Mimogrede, tudi steblo peteršilja je uporabno: drobno sesekljano doda jedem svežino, juhi pa prijetno globino okusa.