Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

केंद्रीय मंत्री की सुबह सीएम से मुलाकात, दोपहर बाद अवकाश के दिन हटाए गए सीहोर डीएफओ मगन सिंह डाबर

- एक दिन पहले सीहोर के इछावर-लाड़कुई के आदिवासियों ने की थी वन अधिकारियों की शिकायत

सीहोर। रविवार को अवकाश होने के बावजूद सीहोर में पदस्थ वनमंडल अधिकारी मगर सिंह डाबर को हटाकर उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल में पदस्थ किया गया है। इसी तरह उप वन संरक्षक मप्र राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अर्चना पटेल की सेवाएं वापस लेते हुए उन्हें सीहोर वनमंडलाधिकारी पदस्थ किया गया है। इसको लेकर वन विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। यहां बता दें कि सीहोर में पदस्थ रहे वनमंडलाधिकारी मगन सिंह डाबर सहित अन्य वन अफसरों को लेकर शनिवार को आदिवासियों ने सीहोर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिकायत की थी। इस दौरान आदिवासियों ने बताया था कि वे सीहोर जिले के 200 से अधिक गांवों में 2 लाख से ज्यादा की संख्या में निवासरत हैं। कई आदिवासी वन्य ग्रामों में भी निवास कर रहे हैं। उन्हें लगातार वनभूमि एवं वन ग्रामों से बेदखल करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, नोटिस भी थमाए जा रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी वन अफसरों को लेकर कहा था कि वे सरकार की किरकिरी नहीं कराएं। दिशा की बैठक में भी केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया था।
सुबह आदिवासियों के साथ सीएम से मिले, दोपहर बाद निकला आदेश-
इससे पहले रविवार को सुबह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर-लाड़कुई के आदिवासियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री को आदिवासियों ने अपनी समस्याएं बताई। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर बुधनी विधानसभा के विधायक रमाकांत भार्गव भी मौजूद रहे। सुबह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद दोपहर में रविवार को अवकाश के बावजूद सीहोर डीएफओ मगर सिंह डाबर का तबादला आदेश जारी हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
आपके जीवन को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए यहां हम लाये हैं कुछ खास टिप्स और उपाय। हमारे लाइफहैक्स और रसोई खुशबूदार खाना बनाने के संदेश आपके लिए ज़रूर उपयोगी होंगे। हम ओगरोड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करते हैं, जिससे आप एक स्वस्थ और सुंदर पौधों का ख्याल रख सकें। हम आपको नई और रो वर्ष 2025/08/15 के दृढ़ संकल्प: UPSC परीक्षाओं 2025/08/15: केंद्रीय मंत्री हर घर तिर: भारतीय 2025/08/15 एनजीटी मनाली: अपशिष्ट बाजार में हमारी वेबसाइट पर हम आपको जीवन के हैक, रसोईघर और बागवानी के बारे में मददगार लेख प्रदान करते हैं। हम आपको सरल और प्रभावी तरीके से अपने दिनचर्या को सुधारने के उपाय बताते हैं ताकि आप स्वस्थ और सुखी रह सकें। हमारी साइट पर आपको चयनित एंग्लो-हिंदी भाषा में उपयोगी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, हम बागवानी से संबं