Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

चिंतामन गणेश मंदिर में बवाल, धारदार हथियार से पुजारी को धमकाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, रिश्तेदारी राज नहीं चलेगा

सीहोर। जिले के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में शनिवार को बवाल हो गया। एक व्यक्ति ने मंदिर के पुजारी को गाली गलौच करने के साथ धारदार हथियार से धमकाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कांग्रेस ने भी प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में रिश्तेदारी राज नहीं चलेगा।
जानकारी के अनुसार महेश यादव नामक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर गणेश मंदिर के अंदर पहुंचा, जहां पुजारी पृथ्वी वल्लभ दुबे के पुत्र जय दुबे को धारदार हथियार से धमकाने का प्रयास किया गया। वायरल वीडियो में अपशब्दों का प्रयोग भी किया रहा है। इस दौरान काले कपड़े पहने एक व्यक्ति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिसे हमलावर ने दो बार दूर धकेला। महेश यादव ने पुजारी को डराने के लिए बका भी उठाया।
कांग्रेस ने साधा निशाना, रिश्तेदारी राज का लगाया आरोप
इस घटना को लेकर कांग्रेस ने मोहन सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर लिखा कि हमलावर महेश यादव खुद को मुख्यमंत्री मोहन यादव का रिश्तेदार बताता है। क्या अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं, क्या मुख्यमंत्री के नाम पर अपराधियों को खुली छूट है, क्या अब अपराधियों के लिए रिश्तेदारी ही कानून बन गई है। उन्होंने इसे मोहन सरकार का जंगलराज बताते हुए कहा कि ये रिश्तेदारी राज नहीं चलेगा।  आरोप लगाया कि सत्ता से नजदीकी के चलते अपराधी कानून से ऊपर हो गए हैं।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार – 
मण्डी थाना पुलिस ने पुजारी जयेंद्र से प्राप्त आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी महेश यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 396, 351(2) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नगर निरीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button