Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीराजनीतिकरेहटीविशेषवीडियोसीहोर

सीहोर के बड़ियाखेड़ी में 2000 करोड़ रुपए के निवेश से नए उद्योग आरंभ किए जाएंगे: डॉ मोहन यादव

- आगामी वर्षों में सीहोर, भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी का महत्वपूर्ण भाग होगा

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  मार्गदर्शन में बदलते दौर में भारत की भूमिका विश्व में निरंतर महत्वपूर्ण हो रही है। भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन आज भारत सोने के बाघ की तरह दहाड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत फर्स्ट की भावना से देश के किसान और उद्योगपतियों के लिए दुनिया से लोहा लेने को तैयार हैं। उनकी मंशा के अनुरूप प्रदेश में हर दूसरे या तीसरे दिन उद्योगों को नई सौगात और युवाओं को रोजगार का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में सीहोर के बडियाखेड़ी में 2000 करोड रुपए के निवेश से नए उद्योग आरंभ किए जाएंगे। सीहोर में जल्द ही एक लाख मैट्रिक टन सब्जियों की खरीद की व्यवस्था शुरू होगी, इससे जिले के दो लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लग रहीं फूड इंडस्ट्रियां फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित करेंगी। सीहोर में पावर ट्रांसफार्मर की इकाई लगने से भी  रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सीहोर को पार्वती-काली सिंध चंबल परियोजना का भी लाभ मिलेगा। आगामी वर्षों में सीहोर, भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी का महत्वपूर्ण भाग होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीहोर जिले के बडियाखेड़ी में नई औद्योगिक इकाइयों के भूमि पूजन और आशय पत्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सीहोर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने स्वागत किया।
विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है राज्य सरकार-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग लगाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार उद्योगपतियों को हर संभव सहयोग प्रदान कर प्रदेश में रोजगार परक उद्योग लगाने को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर जाने की जरूरत न हो। प्रदेश में महिला कर्मियों के लिए 10 साल तक 6000 रुपए प्रति माह और पुरुष कर्मियों के लिए 5000 रुपए मासिक अनुदान राज्य सरकार की ओर से उद्योगपतियों को दिया जाएगा। प्रदेश में स्थापित हो रहे उद्योग विकास और रोजगार के केंद्र हैं अतः वे मंदिर के समान हैं।
सीहोर में 12 से 14 अक्टूबर तक होगा राज्य स्तरीय कृषि मेला –
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सीहोर में 12 से 14 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के उद्योगपति, किसान और विशेषज्ञ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम मध्यप्रदेश को कृषि और दुग्ध उत्पादन में देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लक्ष्य के कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार प्रत्येक विकासखंड में एक वृंदावन ग्राम विकसित कर रही है। प्रदेश में श्रीकृष्ण पथ विकसित करने की दिशा में भी कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कृषि सिंचाई का रकबा बढ़कर 52 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में नवाचार किए जा रहे हैं। राज्य सरकार की एयर एंबुलेंस योजना का देश के अन्य राज्य अनुसरण कर रहे हैं। गरीब जरूरतमंद परिवारों के लिए जिलों में शव वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं। किसान कल्याण और बहनों के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में विशेष योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।
मुख्यमंत्री कर रहे हैं प्रदेश में निवेश लाने के वैश्विक स्तर पर प्रयास: करण सिंह वर्मा
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेश लाने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयासरत हैं। सीहोर में उद्योग लगने से यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा अब तक प्रदेश के 1 करोड़ 9 लाख किसानों के लंबित मामलों का निपटारा किया गया है और 42 लाख लोगों को पट्टे बांटे गए हैं।
नई औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन सीहोर के लिए ऐतिहासिक:कृष्णा गौर
अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व सीहोर की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को विकास में शीर्ष पर ले जाने का संकल्प लिया है। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, आईटी कॉन्क्लेव, किसान मेला, माइनिंग कॉन्क्लेव, हेल्थ एंड वेलनेस कॉन्क्लेव, टूरिज्म कॉन्क्लेव और भोपाल के इतिहास में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की। देश का हर बड़ा उद्योगपति और निवेशक मध्यप्रदेश आ रहा है, नई औद्योगिक ईकाईयों का भूमि-पूजन सीहोर के लिए ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास के नए युग का सूत्रपात हुआ है। इस अवसर पर सीहोर विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में निरंतर औद्योगिक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीहोर में हो रहा यह औद्योगिक निवेश जिले के लिए विकास के नए द्वारा खोलेगा।
इन औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और आशय पत्र वितरण –
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में 4 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया। इनमें वान्यावेदा ग्रीन्स, बारमॉल्ट माल्टिंग इंडिया प्रा.लि., सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लि., श्रीकृष्णा इंडस्ट्रीज, स्क्वायर मीटर, आईटीसी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में 6 औद्योगिक इकाइयों को आशय पत्र वितरित किए, जिनमें आरटीडीबी इंडस्ट्रीज, स्वाति सोनी, संजय कुमार, अमित मूंदड़ा, प्रकाश पैकेजिंग और आरना वेंचर्स शामिल हैं। इन इकाइयों से लगभग 1200 लोगों को रोजगार मिलेगा।
ये रहे मौजूद-
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, आष्टा विधायक इंजीनियर गोपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा, उद्योगपति अमरकौल, विशाल अग्रवाल, पुष्पराज सिंह, शुभम खंडेलवाल, सीपी शर्मा, आयुष पाराशर, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, कलेक्टर बालागुरू के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला, सन्नी महाजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सीहोर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ यादव का भाजपा नेता जसपाल  सिंह अरोरा ने किया भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन करने के लिए सीहोर पहुंचे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने अपने मित्र मंडल एवं समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, सत्कार किया। इस दौरान श्री अरोरा ने सीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी भव्य अगवानी की। श्री अरोरा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार भी व्यक्त किया एवं सीहोर के विकास के लिए उनका साधुवाद भी किया।  उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार विकास कार्यों के इतिहास रच रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित सीहोर में लगातार औद्योगिक निवेश हो रहा है। इससे जहां स्थानीय रोजगार की समस्याएं दूर होगी तो वहीं किसानों के लिए भी उनकी खेती लाभ का धंधा बन सकेगी। भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि सीहोर अब मध्य प्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर भी अपनी जगह बना रहा है। ये सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयासों से संभव हो पा रहा है।

https://youtu.be/pTyeG0-AAZs?si=jpnYBniBMqlOyL4X

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tudi drobna sprememba, kot je nekaj svežih zelišč, lahko preprost jedilnik prijetno popestri. Kako združiti okus in koristi, je vredno podrobneje raziskati. Počasni obroki namesto Znanci pogosto svetujejo, naj za zdravo kosilo preprosto izpustimo ogljikove hidrate, a to ne deluje vedno. Bolje je izbrati uravnotežen recept z veliko zelenjave in dobrim okusom.