Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

Sehore News : कांग्रेस कार्यालय पर भाजपाइयों का प्रदर्शन, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में झड़प

Sehore News : सीहोर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार में दिए गए एक बयान को लेकर सीहोर में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन उनका तरीका सामान्य से हटकर था। उन्होंने विरोध के लिए शहर के प्रमुख चौराहों को छोडक़र सीधे बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय को चुना, जिससे दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के ठीक सामने जमा हो गए, वहां नारेबाजी कर रहे थे और उनके बयान का विरोध जताने के लिए पुतला भी जलाया। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने अपने बयान से समाज के एक विशेष वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
कांग्रेसियों ने भी की नारेबाजी
भाजपा कार्यकर्ताओं की इस रवैये को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी चुप नहीं बैठे। वे भी अपने कार्यालय से बाहर निकल आए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। हालात इतने बिगड़ गए कि एक-दूसरे के साथ धक्का मुक्की शुरू हो गई।
पुलिस की सक्रियता से टला बड़ा विवाद
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप करते हुए उन्हें अलग किया। पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया और एक बड़ा विवाद होने से बच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी
घटना के बाद शहर में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि वे इस तरह के बयानों का विरोध करते रहेंगे, जबकि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जानबूझकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, blog e siti personali aiutano a organizzare idee e progetti. Il tema merita un'analisi più approfondita. Quel piccolo dettaglio sulle sette piante problematiche E se fosse il momento di raccontarti con più libertà? Un blog personale cresce insieme alla tua voce, senza fretta.