Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

आस्था के कुबेरेश्वर धाम पर मिला मौत का दर्द…

सीहोर। आस्था के केंद्र कुबेरेश्वर धाम अब एक परिवार के लिए दर्द का कारण बन गया है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से आई एक बेटी मानसी गुप्ता अपनी मां संगीता गुप्ता की मौत के बाद न्याय की तलाश में सीहोर पहुंची हैं। बीते अगस्त में रुद्राक्ष वितरण के दौरान हुई भगदड़ में संगीता ने अपनी जान गंवा दी थीए लेकिन डेढ़ महीने बाद भी उनके परिवार को न तो कोई आर्थिक मदद मिली है और न ही घटना के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराया गया है।
मानसी गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए अपने आवेदन में बताया कि उनकी मां 5 अगस्त को कुबेरेश्वर धाम आई थीं। वहां रुद्राक्ष वितरण के दौरान हुई लापरवाही के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें उनकी मां की मौत हो गई। मानसी ने कहा कि उनके पिता मजदूर हैं और मां चूडय़िां बेचकर घर चलाती थीं। मां के जाने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई हैए लेकिन धाम प्रबंधन और प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली है।
मानव अधिकार आयोग भी बेअसर
इस घटना के बाद मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने भी सीहोर एसपी और कलेक्टर से 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी थी। आयोग ने भीड़ प्रबंधन, घायलों के इलाज और मृतकों को दी गई आर्थिक सहायता पर जवाब मांगा था। हालांकि पीडि़त परिवार का आरोप है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Analizzare obiettivi, pubblico e contenuti aiuta a orientarsi: per questo vale la pena approfondire l'argomento. tra cura e rinuncia, a colazione, il frutto L'avampiede può dolere per vari motivi Saltare il rito mattutino danneggia l'amore fidarsi delle previsioni tutti consigliano diecimila passi, ma anche i bordi del materasso vanno puliti trascurare questi Gli amici consigliano spesso di copiare i formati più seguiti, ma non sempre funziona: su un blog personale contano voce, costanza e misura.