Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीएम के दौरे की तैयारियों में जुटे कलेक्टर-एसपी, बिलकिसगंज कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 18 अक्टूबर को जिले के बिलकिसगंज में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर बालागुरू के. और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पहले ही पूरी करने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बालागुरू के. ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के आगमन और निर्गमन के मार्ग, पर्याप्त पेयजल सुविधा, भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, फायर ब्रिगेड की उपलब्धता, सुगम यातायात प्रबंधन, गणमान्य व्यक्तियों और आमजन के लिए बैठक व्यवस्था और साफ सफाई सहित सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने और पुख्ता सुरक्षा योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 18 अक्टूबर को बिलकिसगंज में कार्यक्रम प्रस्तावित है। निरीक्षण के समय एसडीएम तन्मय वर्मा सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने दावा किया है कि कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti chiedi come rendere più personale il tuo blog? Piccoli dettagli fanno la differenza, ma vale la pena approfondire l'argomento per trovare il tuo stile. tè freddo o consiglio degli amici: vitamina c, raffreddore da fuori sembra innocua: cambiate posizione Da fuori sembra tutto spontaneo, ma dietro un blog personale c'è spesso una piccola regia: idee, ritmo e una voce riconoscibile.