Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

वर्धमान फेब्रिक्स में लोहे की प्लेट से मारे गए यूपी-बिहार के मजदूरों का आज होगा पीएम, परिजनों का इंतजार

सीहोर। बुदनी क्षेत्र के पीलीकरार स्थित वर्धमान फेब्रिक्स में गुरुवार को शेड निर्माण कार्य के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। दीपावली से पहले हुई इस घटना से दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। ठेका कंपनी एसएस इंजीनियरिंग वक्र्स द्वारा बायो मास्क प्लांट के निर्माण के दौरान ऊपर से लोहे की भारी प्लेट गिरने से यह दुर्घटना हुई।
हादसे में तीन मजदूर चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया्र जहां डॉक्टरों ने कुंदन अंसारी निवासी देवडिय़ा उत्तर प्रदेश और संदेश कुमार निवासी सिवान बिहार को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घायल मजदूर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों के आने का इंतजार कंपनी प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार परिजनों के पहुंचने के बाद आज शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस बीच प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Da fuori, un blog personale sembra spontaneo, ma richiede scelte precise. Vale la pena approfondire come costruirlo. Caffè zuccherato o dolcificante alternativo Il davanzale sempre umido? Ecco Ogni mattina il caffè si raffredda accanto alla tastiera, mentre nascono idee per un blog personale capace di raccontare passioni, dubbi e piccole scoperte.