Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मावठे ने बढ़ाई मौसम में ठंडक, किसानों के माथे पर चिंता

- मौसम विभाग ने 25 से 29 अक्टूबर तक की दी चेतावनी, हल्की बारिश की भी संभावना

सीहोर। जिलेभर में गिरे मावठे ने जहां मौसम में हल्की सी ठंडक घोल दी है तो वहीं किसानों के माथों पर भी चिंता की लकीरें खींच दी है। दरअसल एक तरफ किसान जहां अपनी फसलों को समेटकर अगली बोवनी की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन बारिश के कारण उनकी ये तैयारियां थम गई है। इसके चलते जहां किसानों की अगली बोवनी में कुछ देरी होगी, वहीं खुले आसमान के नीचे पड़ी उनकी फसलें भी खराब होंगी। इधर मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है, जिसमें 25 से 29 अक्टूबर तक मौसम के खराब होने का अनुमान लगाया गया है। हल्की बारिश की भी चेतावनी दी गई है।
जिलेभर में लगातार बदलते मौसम के बीच शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को अचानक से बारिश हो गई। यह बारिश कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के रूप में हुई तो वहीं कई स्थानों पर तेज बारिश हो गई, जिसके चलते किसानों के काम भी बंद हो गए। रविवार को भी दिन में करीब ढाई घंटे तक बारिश होती रही। इसके कारण दिन का तापमान भी गिर गए एवं मौसम में ठंडक घुल गई। एक अनुमान के अनुसार पिछले 24 घंटे में लगभग 2 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा एक जून 2025 से अब तक कुल 998.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। आरएके कृषि महाविद्यालय सीहोर से प्राप्त जानकारी के अनुसार हवा की दिशा प्रारंभ में पूर्व से एवं बाद के दिनों में उत्तर पूर्व से रहेगी। हवा की गति भी सामान्य से अधिक 05 से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी।
किसानों पर एक बार फिर संकट के बादल-
दरअसल इस वर्ष जहां कई स्थानों पर अधिक वर्षा एवं कई स्थानों पर कम बारिश के चलते किसानों की फसलें खराब हो चुकी हैं तो वहीं अब जिन किसानों ने अपनी फसलें निकाल ली हैं उन्हें भी खराब होने का डर है, क्योंकि ज्यादातर स्थानों पर फसलें खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई हैं। जिले के भैरूंदा, रेहटी तहसील में मक्का की फसल निकल रही है, लेकिन अब बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान अगली फसलें चना, मसूर, गेहूं की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मौसम में घुली ठंडक-
पिछले दिनों लगातार बदलते तापमान के बीच अचानक गिरे मावठे ने मौसम में अचानक से ठंडक भी घोल दी है। दीपावली एवं दीपावली के बाद अचानक से दिन का तापमान अचानक से बढ़ा हुई था, लेकिन पिछले 24 घंटों में यह तापमान गिरा है। रात का तापमान भी गिर गया है। मौसम विभाग ने इस वर्ष तेज सर्दी की आशंका व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Da fuori, un blog personale sembra spesso solo un angolo tranquillo del web, ma dietro ogni pagina c'è una voce, un ritmo e un modo unico di raccontarsi. Vale la pena approfondire come nasce davvero uno spazio così. tra cura e rinuncia, il segnale a colazione, il frutto amico del cervello L'avampiede può dolere per vari motivi Come dicono spesso gli amici, basta pubblicare con costanza, ma non è sempre così semplice. Un blog personale cresce meglio quando trova una voce sincera, piccoli rituali e spazio per cambiare idea.