Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अश्विनी ने युवाओं को देश के गौरवशाली अतीत और वर्तमान चुनौतियों से कराया अवगत: विधायक राय

सीहोर। सहकार भारती के तत्वाधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर क्रिसेंट रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय ने सम्मिलित होकर नागरिकों को संबोधित किया।

विधायक सुदेश राय, समाज सेवी अखिलेश राय और अरुणा राय के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रसिद्ध वक्त अश्वनी उपाध्याय का सीहोर पहुंचने पर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी, जिला संयोजक डॉ. गगन नामदेव शामिल रहे। श्री उपाध्याय ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र की एक महत्वपूर्ण शक्ति बनाना हैं और उन्हें बेहतर शिक्षा, सुधरे हुए कानूनों और भ्रष्टाचार मुक्त समाज देना है उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन शिक्षा प्रणालीए जो देश की आत्मा थी, उसे अंग्रेजों ने नष्ट कर दिया है आजादी के बाद इस प्रणाली को सही रूप में लागू नहीं किया गया। वह शिक्षा व्यवस्था में संस्कारों को शामिल करने की जरूरत है।
श्री उपाध्याय ने कहा कि देश की आजादी के समय सरदार पटेल के प्रयासों से ही 562 छोटी बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलय हुआ, जिसके कारण आज का भारत एक राष्ट्र के रूप में मौजूद है। अब समय आ गया है कि भारत की राष्ट्रीय अस्मिता को पुनरू स्थापित करने के लिए युवाओं को देश के गौरवशाली अतीत और वर्तमान चुनौतियों से अवगत कराया जाए। जब युवा इन विषयों पर चिंतन-मनन करेंगे, तभी वे संस्कृति संपन्न, स्वावलंबी और स्वाभिमानी भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button