Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी में खेल महोत्सव की शुरुआत, दिखेगा खेलों का रोमांच

सीहोर। सांसद खेल महोत्सव को लेकर इस समय जगह-जगह खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विदिशा संसदीय क्षेत्र की बुधनी विधानसभा के रेहटी में भी सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई।
खेल महोत्सव की शुरुआत बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव एवं युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने की। इससे पहले रेहटी पहुंचे नेताओं की भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व ने अगवानी की गई। खेल महोत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर विधायक रमाकांत भार्गव ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जीवन में खेलों का होना बेहद जरूरी है। इस खेल महोत्सव से जहां खिलाडिय़ों को अपना प्रदर्शन करने के लिए मंच मिल रहा है तो वहीं खेलों का रोमांच भी बना हुआ है।

युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 3 साल पहले हुई थी। उस दौरान रेहटी नगर में भव्य आयोजन हुआ था। उस समय खेल का मैदान नहीं था, लेकिन इस बार खेल महोत्सव यहां बने स्टेडियम में हो रहा है और प्रयास है कि एक इनडोर खेलों के लिए भी यहां पर स्टेडियम बने, ताकि अन्य खेलों को भी यहां पर खेला जा सके।
खेल महोत्सव के दौरान शुरूआती मैच शिव शक्ति क्रिकेट क्लब रेहटी एवं विश्वराज क्लब रेहटी के बीच हुआ। मैच देखने के लिए भारी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। इस मौके पर रेहटी नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, सलकनपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button