Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, रेहटी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को दबोचा

एक आरोपी अब भी फरार, पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की बरामद

सीहोर। जिले के रेहटी थाना अंतर्गत ग्राम मट्टागांव में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेहटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मट्टागांव निवासी फरियादी रामराज कीर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 दिसंबर की रात करीब 9 बजे उनके भाई धनराज कीर (50 वर्ष) पर गांव के ही मनीष कीर ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुरानी रंजिश और जमीन से जुड़े विवाद के चलते मनीष ने कुल्हाड़ी से धनराज पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जिसके बाद 23 दिसंबर को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी मनीष कीर गांव में ही कहीं छिपा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मनीष कीर को धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में मनीष के साथ एक अन्य आरोपी भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मुख्य आरोपी मनीष को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
अंधे कत्ल का खुलासा करने और आरोपी को तत्काल पकडऩे में निरीक्षक राजेश कहारे थाना प्रभारी रेहटी, उपनिरीक्षक नंदराम अहिरवार, सुशी पाण्डेय, सउनि सुमेरसिंह, प्रआर फूलसिंह, जयनारायण, दीपक सेन, आरक्षक योगेश कटारे, रामकुमार शर्मा, अखलेश, संतोष, विकास नागर, शिवम, अभिषेक यादव और सैनिक अनोखीलाल गौर की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko že pečena zelenjava postane osnova za nasiten in okusen obrok. Razmerje med sestavinami in način priprave je vredno podrobneje raziskati. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Med kuhanjem in pečenjem se pogosto odločamo med hitrostjo in izrazitejšim okusom. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči lahko pripravimo uravnotežen obrok brez odvečnih maščob.